अटारी बॉर्डर पर लहराएगा एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा, उस पार अभी पाकिस्तान का झंडा हमसे ऊंचा

अमृतसर। एशिया का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अटारी बॉर्डर पर लहराएगा। इस तिरंगा झंडे की ऊंचाई 460 फीट होगी। यहां जीरो लाइन से 200 मीटर की दूरी पर मौजूद तिरंगा पोल की ऊंचाई अभी 360 फीट है। जिसे 100 फीट और ऊंचा करना है। इसके लिए केंद्रीय गृहमंत्रालय के पास प्रपोजल भेजा गया है। बताया गया है कि, मार्च 2017 में स्थापित किए गए देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का वजन 55 टन है। वहीं, झंडे की लंबाई 120 तथा चौड़ाई 80 फीट थी। जिसे अब एनएचएआई ने 100 फीट और ऊंचा करने की मंजूरी केंद्र से मांगी है।

पाकिस्तान का झंडा अभी हमसे ऊंचा

पाकिस्तान का झंडा अभी हमसे ऊंचा

यह चौंकाने वाली बात है। पाकिस्तान से लगते अटारी बाॅर्डर के उस पार हरे रंग का झंडा हमारे तिरंगे से ज्यादा ऊंचा लहरा रहा है। वह झंडा पाकिस्तान का ही राष्ट्रीय ध्वज है। जहां अभी हमारा ध्वज गैलरी में बैठने वालों को दिखाई नहीं देता। वहीं, पाकिस्तान का 400 फीट ऊंचा झंडा दिखाई दे जाता है। इसको लेकर दर्शकों ने कई बार ऐतराज जताया है।

अब तिरंगा सबसे ऊंचा ध्वज हो जाएगा

अब तिरंगा सबसे ऊंचा ध्वज हो जाएगा

लोगों की इच्छा को देखते हुए नेशनल हाई-वे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बीएसएफ के सुझाव पर शिफ्टिंग तथा ऊंचाई बढ़ाने की पहल की है। अथाॅरिटी के अधिकारियों के मुताबिक ध्वज जब शिफ्ट होगा तो ऊंचाई भी 100 फीट बढ़ाई जाएगी। यानी 460 फीट का एशिया का सबसे ऊंचा ध्वज हो जाएगा।

Recommended Video

    Farmer Protest: Rakesh Tikait बोले- 15 August को फहराएंगे Tiranga | Tractor Parade | वनइंडिया हिंदी
    मथुरा में फहराया गया था 100 फुट ऊंचा तिरंगा

    मथुरा में फहराया गया था 100 फुट ऊंचा तिरंगा

    देश में ऊंचे राष्ट्रध्वज कई जगहों पर फहराए जा चुके हैं। दिसंबर 2018 में देश के शहीदों को श्रद्धांजलि देने व लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने मथुरा जंक्शन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया था। उस दौरान लांसनायक शहीद जवान हेमराज की पत्नी धर्मवती मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में गई थी। 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराने पर डीआरएम रेलवे रंजन सिंह ने कहा था कि उत्तर मध्य रेलवे ने पहली बार आगरा और मथुरा जंक्शन का चयन कर लोगों में देश प्रेम की भावना जागृत कर नौजवानों को प्रेरणा देने और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए रेलवे ने ऐसा ध्वज लगवाया। उन्होंने कहा कि, यह रेलवे का पहला राष्ट्रीय ध्वज है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+