पंजाब में नवनिर्वाचित सरपंचों को लुधियाना में दिलाई जाएगी शपथ, अरविंद केजरीवाल भी समारोह में होंगे शामिल

Punjab New Sarpnch Oath Ceremony: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नवनिर्वाचित सरपंचों के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने 8 नवंबर को लुधियाना की साइकिल वैली में शपथ समारोह आयोजित करने का निर्णय किया गया है। साइकिल वैली में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, 19 जिलों के 10,031 सरपंचों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, जिन चार सीटों विधानसभी उपचुनाव होने है, उन जगहों के सरपंचों को उपचुनाव के उररांत में शपथ दिलाई जाएगी। हालांकि पंचायत मेंबरों को दूसरे चरण में जिला स्तर शपथ दिलाई जाएगी।

CM Mann And Arvind Kejriwal

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर सरपंचों से पूछा जा रहा है कि वह किस भाषा में शपथ लेंगे। इसके पंचायत विभाग की ओर से शपथ समारोह संबंधी लिखित फॉर्म सरपंचों को भेज दिए गए हैं।

हालांकि, सरकार पहले गांव सराभा में समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रही थी। शपथ समारोह में 19 जिलों के 10031 सरपंचों को शपथ दिलाई जाएगी। दूसरे चरण में जिला स्तर पर पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर बैठकों का दौर भी चल रहा है।

पंजाब सरकार के सूत्रों के अनुसार इस शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। पूर्व की सरकारों ने भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+