अरविंद केजरीवाल पहुंचे पंजाब, अमृतसर में CM भगवंत मान के साथ करेंगे रोड शो

Punjab News: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर हैं। वह अमृतसर पहुंच चुके हैं। वह आज से पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज़ करेंगे। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल लगभग दो माह बाद पंजाब आए हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अमृतसर में आज शाम 6 बजे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप सिंह धालीवाल के पक्ष में एक रोड शो में हिस्सा लेंगे। आम आदमी पार्टी के इस रोड शो में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। आप से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस रोड शो के बाद अरविंद केजरीवाल दरबार साहिब और दुर्ग्याणा मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना भी करेंगे।

ARVIND KEJERIWAL 600 jpg

बीते दिनों तिहाड़ जेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केजरीवाल उनसे दो दफा मुलाकात की थी। पंजाब सहित अन्य राज्यों के राजनीतिक माहौल के बारे मे उनको जानकारी दी थी। इस बीच अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेता एक साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल के दौरे के लिए पंजाब आप ने पूरी तैयारी कर ली है,वह रोड शो की तैयारियों में जुट गई है।

यह भी पढ़ें CG: भाजपा सांसद सुनील सोनी कांग्रेसी महापौर पर हुए हमलावर, कहा- सबसे निष्क्रिय महापौर साबित हुए एजाज ढेबर

ज्ञात हो कि पंजाब में लोकसभा की 13 सीटें हैं। राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल मुख्य रूप से चुनावी मैदान में हैं। सीएम भगवंत मान ने दावा किया है कि आप पंजाब में सभी 13 सीटें जीतेगी।

यह भी पढ़ें Punjab: आप में शामिल हुए शिरोमणि अकाली दल नेता तलबीर गिल, भगवंत मान बोले- कई अकाली नेता पार्टी छोड़ेंगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+