सभी अमृत सरोवर के नाम बदलकर साझा जल तालाब रखेगी पंजाब सरकार

जालंधर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में तैयार किए जा रहे 'अमृत सरोवर' के मुद्दे पर राज्‍य सरकार ने केंद्र सरकार से अलग रूख अख्तियार किया है। पंजाब सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों में 'अमृत सरोवर' के नाम बदलने के निर्देश जारी किए हैं। राज्‍य सरकार द्वारा अमृत सरोवर का नाम अब 'साझा जल तालाब' रखा जा रहा है।

Amrit Sarovar in Punjab now named as sajha jal talab

गौरतलब हो कि, नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभर में 'अमृत सरोवर' नाम से तालाब खुदवा रही है। केंद्र सरकार द्वारा सूबे के सभी जिलों में 75-75 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के अनुसार ब्लॉक स्तर पर जिलों की सूची तैयार कर काम शुरू कर दिया है। हालांकि, राज्‍य सरकार द्वारा सभी जिलों में उक्‍त योजना के अंतर्गत बनने वाले सरोवर के नाम बदलने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उदाहरण के लिए, राज्‍य सरकार ने कहा है कि, जालंधर में 15 अगस्त तक 22 साझा जल तालाब बनेंगे, जिनका काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। उक्‍त योजना का मकसद ग्राम पंचायत स्तर पर पानी की बर्बादी रोकने के साथ बरसाती पानी का संरक्षण करना है।

Amrit Sarovar in Punjab now named as sajha jal talab

वहीं, केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि, उसने देशभर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य तय किया है। मगर, पंजाब में इन्‍हें साझा जल तालाब कहा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+