पंजाब: CM अमरिंदर सिंह का शक्ति प्रदर्शन, 55 विधायक और 8 सांसद को बुलाया डिनर पर
नई दिल्ली, अगस्त 26: पंजाब कांग्रेस में सीएम अमरिंदर सिंह और स्टेट कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी घमासान गहरा जाता है। गुरुवार को एक बार फिर से पंजाब में हलचल देखने को मिली है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग में तीन मंत्री गायब रहे। जिसके बाद आज शाम को अमरिंदर सिंह ने डिनर आयोजित किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के वफादार आज शाम शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि 50 से अधिक विधायक और 8 सांसद मुख्यमंत्री के जाने-माने वफादार कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी के घर पर आयोजित रात्रिभोज में शामिल हो रहे हैं।

आज दोपहर, तीन बागी कैबिनेट मंत्रियों में से चरणजीत सिंह चन्नी को छोड़कर कोई भी राज्य प्रभारी हरीश रावत द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। सूत्रों ने कहा कि वे आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हुए। तृप्त राजिंदर बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और सुखबिंदर सिंह सरकारिया उन विद्रोही नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग के लिए केंद्रीय नेतृत्व से मिलने की योजना बनाई थी।
विद्रोही यह कहते हुए हटाने की मांग कर रहे थे कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अमरिंदर सिंह की सरकार पिछले राज्य चुनावों से पहले किए गए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही, जिसने लोगों को बहुत परेशान किया है। इसी बीच राज्य के एआईसीसी प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को कैप्टन के समर्थन में बड़ा बयान भी दिया था।
रावत ने कहा है कि पार्टी 2022 का पंजाब विधानसभा का चुनाव अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में ही लड़ेगी। प्रभारी हरीश रावत ने बुधवार को पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के एक समूह के साथ बैठक की थी। जिसके बाद रावत ने कहा था कि पार्टी या सरकार को कोई खतरा नहीं है। रावत ने दावा किया कि हमारी जीत की संभावना को भी कोई खतरा नहीं है। ये लोग खुद हमारी जीत के मौके देंगे।
इससे पहले सीनियर कांग्रेस नेता और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू को अपने सलाहकारों को बर्खास्त कर देना चाहिए और अगर वह ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो फिर पार्टी करेगी। हरीश रावत की यह फटकार, कैप्टन को आउट करने की कोशिश में जुटे नवजोत सिंह खेमे के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications