पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू पर महाधिवक्ता एपीएस देओल ने लगाए गंभीर आरोप, लेटर जारी कर कही ये बात
महाधिवक्ता एपीएस देओल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर सियासी फायदे के लिए झूठी जानकारी फैला रहे हैं।
चंडीगढ़, 6 नवम्बर 2021। पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है, आलाकमान से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पूरी कोशिश में लगे हुए हैं कि विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में सब कुछ ठीक हो जाए क्योंकि आगामी चुनाव में कांग्रेस में मचे घमासान का फायदा विपक्षी दलों को पहुंच सकता है। वहीं अब पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रेस लेटर जारी किया है। महाधिवक्ता एपीएस देओल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर सियासी फायदे के लिए झूठी जानकारी फैला रहे हैं।

सिद्धू पर गंभीर आरोप
पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल ने एक प्रेस लेटर जारी कर आरोप लगाया है कि नवजोत सिंह सिद्धू राज्य सरकार और महाधिवक्ता के कामकाज में खलल डाल रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू 2015 के पुलिस फायरिंग और बेअदबी कांड मामले में केस की पैरवी करने पर देओल के इस्तीफे की मांग करते रहे हैं। एडवोकेट जेनरल एपीएस देओल ने ड्रग्स और बेअदबी के मुद्दों में बार-बार बोलने पर सिद्धू की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ने ड्रग्स और बेअदबी मुद्दों में न्याय सुनिश्चित करने के मामले नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब सरकार की कोशिशों पटरी से उतारने की प्रयास कर रहे हैं। महाधिवक्ता एपीएस देओल ने आज (शनिवार) सुबह एक प्रेस लेटर जारी कर लिखा कि अपने सियासी फ़ायदे के लिए सिद्धू यह सब कर रहे हैं। पंजाब में आगामी चुनावों के मद्देनजर अपने फायदे के लिए सिद्धू कांग्रेस पार्टी के कामकाज और पंजाब के महाधिवक्ता के संवैधानिक कार्यालय का राजनीतिकरण करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
CM चन्नी ने कहा पंजाब को देश की सोने की चिडिय़ा के तौर पर विकसित किया जायेगा, जानिए कैसे ?
सिद्धू ने पार्टी को दिया अल्टीमेटम
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार, 5 नवंबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपना इस्तीफा वापस ले लिया था। चन्नी सरकार में हुई कुछ नियुक्तियों के खिलाफ़ उन्होंने सितंबर में अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी को एक नया अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि नए एडवोकेट जनरल की नियुक्ति होने के बाद वह वह अपने दफ़्तर लौटेंगे। वहीं अब नवजोत सिंह सिद्धू के इस अल्टीमेटम में पेंच फंसता हुआ नज़र आ रहा है क्योंकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के महाधिवक्ता एपीएस देओल के इस्तीफे को कथित तौर पर नामंजूर कर चुके हैं। ग़ौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू एडवोकेट जेनरल की नियुक्ति से ही ख़फ़ा हैं।
ये भी पढ़ें : पंजाब: सुखबीर बादल लगातार साध रहे कांग्रेस पर निशाना, 1984 दंगे को लेकर खेला इमोशनल कार्ड












Click it and Unblock the Notifications