Shehnaaz Gill: पंजाबी एक्ट्रेस के पिता को दी गई घर में घुसकर मार डालने की धमकी, पुलिस तैनात
Punjabi actress Shehnaaz Gill: एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता को जान से मार डालने की धमकी दी गई। शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह सुख ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। संतोख सिंह ने मीडिया को बताया कि, उन्हें एक शख्स का फोन आया, जिसने काफी गाली-गलौच की और कहा कि आपको आपके ही घर में घुसकर मार डालूंगा।'

एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता को धमकी दी गई
संतोख सिंह ने कहा, ''फोन करने वाला शख्स अपना नाम हैप्पी बता रहा था। उसके खिलाफ मैंने आज एसएसपी अमृतसर ग्रामीण को शिकायत दी है। पुलिस ने भरोसा दिया है कि धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।'
संतोख सिंह सुख ने यह भी कहा कि, मुझे लगता है कि कोई मुझे इसलिए निशाना बनाना चाहता है क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं। बकौल संतोख सिंह सुख, ''धमकी देने वाले ने यहां तक कहा कि वो उसे गोलियों से नहीं मारेंगे बल्कि उसके टुकड़े-टुकड़े कर देंगे।'

पुलिस ने मुहैया कराई सिक्योरटी
बहरहाल, पुलिस धमकी देने वालों का पता लगाने में जुट गई है। खबरों के अनुसार, जहां से फोन आया, अभी तक उस नंबर का पता नहीं चल सका है। हालांकि, शहनाज के पिता ने पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बयान में कहा कि, उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही शहनाज के पिता को सुरक्षा भी दे दी गई है।
धमकी देने वाले का पता नहीं चला
बता दें कि, अभिनेत्री शहनाज गिल बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट हैं। इन दिनों वह अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के पिता को लेकर यह बड़ी खबर सामने आई है। उनके पिता ने मीडिया के समक्ष आकर कहा कि, 'कल मुझे हैप्पी नाम के एक शख्स का फोन आया, जिसने मुझे दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी है।'
दुखद बात यह है कि, इससे पहले शहनाज के पिता पर जानलेवा हमला भी हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications