पंजाब: 'अधिकारियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई, होगी जांच', प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर बोले CM भगवंत मान

Bhagwant Mann on Protesting Farmer Death: MSP को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच एक खबर सामने आ रही है कि प्रदर्शन के दौरान एक युवा किसान की मौत हो गई। इस घटना पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम मृतक किसान के परिवार के साथ हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार बठिंडा के 21 वर्षीय किसान के परिवार का समर्थन करेगी।

बताया जा रहा है कि युवा किसान की बुधवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हरियाणा बॉर्डर पर मौत हो गई। किसानों के मुताबिक 21 साल के शुभकरण सिंह की हरियाणा पुलिस के साथ झड़प के दौरान संगरूर-जींद बॉर्डर पर खनौरी में मौत हो गई। कुछ किसानों का आरोप है कि पुलिस की ओर से की गई आंसू गैस की गोलाबारी में उनकी मौत हो गई।

प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर क्या बोले CM मान

शुभकरण के परिवार को आर्थिक सहायता देगी मान सरकार
मीडिया को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि शुभकरण सिंह की मौत की जांच की जाएगी। जिम्मेदार अधिकारी को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शुभकरण वहां तस्वीरें क्लिक करने नहीं गया था। वह अपनी फसल के लिए सही कीमत मांगने आया था। उनकी सरकार शुभकरण के परिवार को आर्थिक सहायता देगी।

यह भी पढ़ें- Breaking News Live : चंडीगढ़ में किसान नेताओं संग केंद्रीय मंत्रियों की बैठक शुरू, भगवंत मान भी मौजूद

हरियाणा पुलिस ने किसान की मौत की पुष्टि नहीं की
वहीं, दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने युवा किसान की मौत की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आज किसान आंदोलन में किसी भी किसान की मौत नहीं हुई है। यह मात्र एक अफवाह है। दाता सिंह खनोरी बॉर्डर पर दो पुलिसकर्मियों तथा एक प्रदर्शनकारी के घायल होने की सूचना है। जिसका उपचार चल रहा है।

Recommended Video

    'अधिकारियों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई, होगी जांच', प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर बोले CM भगवंत मान

    यह भी पढ़ें- सिख अधिकारी के खिलाफ बयान को लेकर सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+