Breaking News Live : चंडीगढ़ में किसान नेताओं संग केंद्रीय मंत्रियों की बैठक शुरू, भगवंत मान भी मौजूद

Breaking News Live Updates: PM मोदी ने आज भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो वहीं दूसरी ओर किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की वार्ता होगी। इस बैठक पर देश भर की निगाहें लगी हुई हैं।

Breaking News Live

तो वहीं पूरे उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है।पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 18, 2024, 8:00 PM IST

चंडीगढ़ पहुंचे पीयूष गोयल, किसान नेताओं से मिलेंगे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा और नित्यानंद राय चंडीगढ़ के एक होटल में पहुंचे। वे चल रहे विरोध के सिलसिले में जल्द ही किसान नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Feb 18, 2024, 6:56 PM IST

'BJP संविधान को नष्ट कर रही', शाह के बयान पर CPI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने कहा कि बीजेपी संविधान को नष्ट कर रही है और उन सभी लोकतांत्रिक संवैधानिक मूल्यों को कमजोर कर रही है। जिनका हम अब तक पालन करते आए हैं और यही कारण है कि भारत में गठबंधन, वामपंथी दल और धर्मनिरपेक्ष दल हैं। लोकतांत्रिक पार्टियां एक साथ आ गई हैं... हमें भारत और लोकतंत्र को बचाने के लिए बीजेपी को हराना होगा।
Feb 18, 2024, 5:09 PM IST

'...हम मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगे', बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा

बीजेपी राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में भाग लेने के बाद, मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते हैं कि बीजेपी 370 सीटें जीतेगी... हम मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगे।
Feb 18, 2024, 3:37 PM IST

'...समाधान निकलेगा', किसानों के मुद्दे पर केजरीवाल

केंद्र सरकार के साथ किसानों की चौथे दौर की बैठक पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि समाधान निकलेगा।
Feb 18, 2024, 2:29 PM IST

हमें विकसित भारत बनाने के लिए...

हमें विकसित भारत बनाने के लिए लंबी छलांग लगानी है: पीएम मोदी
https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FANI%2Fstatus%2F1759139940015723000&widget=Tweet
Feb 18, 2024, 1:34 PM IST

मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई है..

भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ मीडिया से, "...मेरी तो कहीं कोई बात नहीं हुई है...अभी तो मैं एक तेरहवीं में जा रहा हूँ, आप को भी चलना है तो चलिए..."
Feb 18, 2024, 1:26 PM IST

मैं लगातार कमल नाथ के संपर्क में हूं...

मैं लगातार कमल नाथ के संपर्क में हूं, कांग्रेस नेतृत्व उनसे चर्चा कर रहा है, मुझे नहीं लगता कि वो कांग्रेस छोड़ेंगे-दिग्विजय सिंह
Feb 18, 2024, 1:13 PM IST

भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने रचा इतिहास, पहली बार जीता एशिया टीम चैंपियनशिप का खिताब।
Feb 18, 2024, 12:18 PM IST

इस देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां हैं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "इस देश में 2G, 3G और 4G पार्टियां हैं।
Feb 18, 2024, 11:34 AM IST

एक मिनट का मौन

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर एक मिनट का मौन रखा।
Feb 18, 2024, 11:33 AM IST

भारत मंडपम में BJP की मीटिंग

भारत मंडपम में BJP की मीटिंग, सांसदों-मुख्यमंत्री ने मोदी-मोदी के नारों से किया PM का स्वागत, अमित शाह कर रहे हैं संबोधित।
Feb 18, 2024, 11:30 AM IST
पंजाब

24 फरवरी तक इंटरनेट बंद

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब के 7 जिलों में 24 फरवरी तक इंटरनेट बंद
Feb 18, 2024, 11:06 AM IST

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ रही कांग्रेस की मुश्किलें, कमलनाथ के बाद अब मनीष तिवारी बीजेपी के संपर्क में!
Feb 18, 2024, 11:05 AM IST

'बेईमान और बेवफा लोग'

'बेईमान और बेवफा लोग'. कमलनाथ को लेकर क्या बोल गए कमलनाथ शिवसेना सांसद संजय राउत
Feb 18, 2024, 10:27 AM IST

आचार्य श्री 108 विद्यासागर के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Feb 18, 2024, 10:03 AM IST

तृणमूल कांग्रेस के तीन मंत्री आज जाएंगे संदेशखाली

तृणमूल कांग्रेस के तीन मंत्री आज जाएंगे संदेशखाली, हालात का लेंगे जायजा।
Feb 18, 2024, 10:02 AM IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज प्रयागराज से शुरू होगी, स्वामी प्रसाद मौर्य भी हो सकते हैं शामिल।
Feb 18, 2024, 9:09 AM IST

आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि

जैन समाज के लिए आज दिन सबसे कठिन है। वर्तमान के वर्धमान कहे जाने वाले संत आचार्य विद्यासागर महाराज ने समाधि लेते हुए 3 दिन के उपवास के बाद अपना देह त्याग दिया है।
Feb 18, 2024, 8:49 AM IST

BJP का राष्ट्रीय अधिवेशन

PM मोदी आज BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित।
Feb 18, 2024, 8:47 AM IST

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान चीनी विदेश मंत्री से मिले डॉ. एस जयशंकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+