सिख अधिकारी के खिलाफ बयान को लेकर सीएम भगवंत मान ने भाजपा पर बोला तीखा हमला
पश्चिम बंगाल के आईपीएस अधिकारी के खिलाफ जिस तरह से भाजपा नेताओं ने बयान दिया है उसपर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखा हमला बोला है। भगवंत मान ने कहा कि यह निंदनीय है कि किसी सिख आईपीएस अधिकारी को देशद्रोही कहा जा रहा है।
भगवंत मान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, बंगाल के एक सिख IPS अधिकारी को बीजेपी नेता द्वारा देशद्रोही कहना बेहद निंदनीय है..शायद बीजेपी को नहीं पता कि देश को आज़ाद कराने और उसकी आज़ादी को बरकरार रखने में आज तक सबसे ज्यादा बलिदान पंजाबियों ने दिया है..बीजेपी को पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए।

भगवंत मान ने कहा कि भाजपा भाजपा नेता भूल गए हैं कि आम तौर पर पंजाबियों और खासकर सिख समुदाय ने देश की आजादी के लिए अनगिनत बलिदान दिए हैं। देश को खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में सिख किसानों के भारी योगदान को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
सीएम मान ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर जिस तरह से सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है उससे साफ है कि भाजपा लोकतंत्र का सम्मान नहीं करती है। कोर्ट के फैसले को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे सत्य की जीत बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
भगवंत मान ने कहा आखिरकार सत्य की जीत हुई। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं। पीठासीन अधिकारी द्वारा खारिज किए गए 8 वोटों को सही ठहराते हुए CJI ने AAP के कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया।












Click it and Unblock the Notifications