पंजाब में आप की सरकार: भगवंत मान संग तस्वीर शेयर कर बोले केजरीवाल- इंकलाब के लिए बहुत-बहुत बधाई
चंडीगढ़। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में बाकी सभी दलों के छक्के छुड़ा दिए। विधानसभा चुनाव में 'आप' को बहुमत तो मिला ही, उसने सत्तारूढ़ कांग्रेस को विपक्षी दल बनने लायक नहीं छोड़ा। 'आप' ने अकेले ही 92 सीटें जीतीं...इससे कांग्रेस-भाजपा की हालत करीब-करीब दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसी हो गई, जहां 'आप' ने दोनों का पूरी तरह से सफाया कर दिया था।

पंजाब में 'आप' को ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सामने आए। उन्होंने अभी अपनी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार भगवंत मान के साथ विजय चिह्न दर्शाते हुए तस्वीर खिंचाई और ट्वीट किया- "इस इंक़लाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।"
आप के आगे सब फेल

- आप चुनाव आयोग की वेबसाइट से देख सकते हैं कि, आम आदमी पार्टी 'आप' के पास 92 सीटें हैं, वहीं कांग्रेस महज 18 सीटों पर है। शिअद, भाजपा समेत अन्य सभी दल दहाई तक भी नहीं पहुंचे।

- अब 'आप' से भगवंत मान मुख्यमंत्री बनेंगे। वह भारी अंतर से अपनी सीट पर जीते हैं।
- राजनीति के जानकारों का कहना है कि,'आप' ने अकेले ही 92 सीटें जीतीं, इससे कांग्रेस-भाजपा की हालत करीब-करीब दिल्ली विधानसभा चुनाव जैसी हो गई, जहां 'आप' ने दोनों का पूरी तरह से सफाया कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications