पंजाब में 40 नए ब्लॉक अध्यक्ष को किया गया नियुक्त, जारी हुई लिस्ट
आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के नए पदाधिकारियों की लिस्ट जारी की गई है। पार्टी की ओर से नई लिस्ट जारी करते हुए सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी गई है। लिस्ट में भूपिंदर सिंह, मंगल मसिह, जगदीश सिंह भोवाल, कृपाल सिंह, लवप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, राजवीर सिंह, राशपाल सिंह को अमृतसर लोकसभा क्षेत्र के मजीठा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अमृतपाल सिंह, दरवारा सिंह, देविंदर सिंह भुल्लर, सुखदेव सिंह, गगनदीप सिंह, गुलजार सिंह फौजी, हरदेव सिंह सिंहला, कंवलजीत सिंह चौहान, मंदीप सिंह, परगट सिंह, प्रीतम सिंह लोपके, सत्ता सिंह गोलगढ़, सुखमंदीप सिंह अदिलवाल, तारसेम सिंह को अमृतसर लोकसभा क्षेत्र से राजा संसी विधानसभा क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।

दीपक एबरोल, दीपक आंगड़ा, गुरचरण सिंह, होशियार सिंह राना, जसवीर सिंह राणा, जूझर सिंह, कश्मीर सिंह, केसर सिंह, लवली आंगड़ा, निशांत गुप्ता, तारलोचन सिंह लोची, वेद प्रकाश को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
अवतार सिंह, चरणजीत सिंह, गुरचीतन सिंह, जगन नाथ, जसपाल सिंह को आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से बांगा विधानसभा क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है उसपर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन डॉक्टर संदीप पाठक, पंजाब प्रदेश आप अध्यक्ष भगवंत मान, प्रदेश के वर्किंग प्रेसिडेंट बुध राम सिंह के हस्ताक्षर हैं।












Click it and Unblock the Notifications