हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है AAP, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 16 मार्च: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब से द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज सकती है। सूत्रों के मुताबिक राज्य की नवनिर्वाचित आप सरकार हरभजन सिंह को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। बता दें कि, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया है। बता दें कि 41 वर्षीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

AAP likely to send former cricketer Harbhajan Singh to Rajya Sabha

इससे पहले आम आदमी पार्टी की जीत के तुरंत बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने भगवंत मान को बधाई दी थी। भज्जी ने ट्विटर पर लिखा, "आम आदमी पार्टी और मेरे दोस्त भगवंत मान को हमारा नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई.. यह सुनकर बहुत अच्छा लगा कि वह भगत सिंह के गांव खटकरकलां में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे...क्या तस्वीर है...यह गर्व का क्षण है माता जी के लिए"।

उन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव जाकर शपथ लेने वाली बात पर भगवंत मान की जमकर तारीफ की थी। आम आदमी पार्टी की पंजाब में पहली जीत है। यहां ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए आप ने 117 विधानसभा क्षेत्रों में से 92 पर जीत हासिल की है। अब अगले महीने पंजाब की पांच राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं। चुनाव आयोग पहले ही द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों की घोषणा कर चुका है।

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी जल्द ही सीटों के लिए नामों की घोषणा कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या 3 से बढ़कर 8 होने की उम्मीद है। पार्टी जल्द ही सीटों के लिए नामों की घोषणा कर सकती है। वहीं रिटारमेंट के बाद राजनीति में आने के सवाल पर भज्जी ने कहा कि, मैं हर पार्टी के नेताओं को जानता हूं। अगर मैं पॉलिटिक्स में एंट्री करूंगा तो आप सभी को पहले बताऊंगा। चाहे वह राजनीति हो या कुछ दूसरा रास्ता, मेरा मकसद पंजाब की सेवा करना है। मैं अबतक किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+