पंजाब की जनता धोखेबाजों को कभी स्वीकार नहीं करती: कुलदीप धालीवाल

आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप धालीवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जिस तरह से पार्टी का चुनावी बिगुल फूंका है उसे हम सबने देखा है, जनता आम आदमी पार्टी को भारी संख्या में वोट देने जा रही है।

कुलदीप सिंह धालीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब की जनता धोखेबाजों को कभी कबूल नहीं करती है। आम आदमी पार्टी के साथ जो लोग धोखा कर रहे हैं पंजाब की जनता जवाब दे रही है। रोज किसी ना किसी नेता के विरोध का वीडियो सामने आ रहा है। पंजाब की जनता कभी भी धोखेबाजों को कबूल नहीं करती है।

kuldeep

गौर करने वाली बात है कि पंजाब आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा का हाथ थाम लिया था। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें गद्दार तक कह दिया था।

गौर करने वाली बात है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। पार्टी ने पंजाब में इंडिया गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप के सभी 13 उम्मीदवारों को संसद भेजकर पंजाब की आवाज को मजबूत कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+