संजय सिंह के खिलाफ ED की कार्रवाई को आप ने बताया बदले की राजनीति

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह के घर पर आज जिस तरह से ईडी की कार्रवाई वही उसे आप नेता मालविंदर सिंह कांग ने राजनीति से प्रेरित बताया है। मालविंदर सिंह ने कहा की मोदी सरकार समझ चुकी है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उसकी हार तय है, यही वजह है कि वह विपक्षी नेताओं के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है

मालविंदर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना से लगातार आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है। हजारों लोगों के घर पर रेड हो चुकी है, एक नया पैसा आम आदमी पार्टी के नेता के किसी भी लीडर से ऐसा बरामद नहीं हुआ, जिसपर सवाल खड़ा किया जा सके।

Sanjay Singh

हमारे कई नेताओं को टॉर्चर किया जा रहा है, अरेस्ट किया जा रहा है। संजय सिंह संसद में मोदी साहब के कर्मों को उजागर किया है, अब संजय सिंह के पीछे ये लोग पड़ गए हैं। यह पूरी तरह से राजनीतिक कार्रवाई है। मोदी जी को 2024 में अपनी हार स्पष्ट तौर पर दिख रही है।

यही वजह है वह लोगों को टार्गेट कर रहे हैं। तकरीबन डेढ़ साल से ऊपर हो गया है, हमारे कई नेताओं को गिरफ्तार करके जेल में डाला गया है। उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला है, इनके पास से एक पैसा बरामद नहीं हुआ है, इसका क्या मतलब है, यह बदले की राजनीति नहीं है तो और क्या है।

रिपोर्ट के अनुसार संजय सिंह को महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ताइवान जाना था। आज रात को ही उन्हें रवाना होना था। गौर करने वाली बता है कि ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि व्यवसायी दिनेश अरोड़ा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके घर पर मुलाकात की थी। इस बैठक में संजय सिंह भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+