महिला विंग पर वाटर कैनन के इस्तेमाल पर भड़की AAP, प्रदेश सचिव बोले- भाजपा का तानाशाही रवैया
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा ने इस पूरी घटना की कड़ी निंदा की और इसे सरकार का तानाशाही रवैय्या बताया। स्टेट विंग के प्रधान और कार्यकर्तोओं का काफ़ी चोटे आईं हैं
चंडीगढ़, अगस्त 29, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी सियासी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुट चुकी हैं। वहीं प्रदर्शनों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब की महिला विंग ने महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और हमलों की बढ़ती घटनाओं के ख़िलाफ़ चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के घेराव किया। इस दौरान AAP पंजाब की महिला विंग पर पुलिस वालों ने वाटर कैनन का प्रयोग किया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी हुआ।

'आवाज़ दबा रही है तानाशाही BJP'
इस पूरे घटनाक्रम पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा ने वन इंडिया हिंदी से बात की, उन्होंने इस पूरी घटना की कड़ी निंदा की और इसे सरकार का तानाशाही रवैय्या बताया। उन्होंने कहा
हमारे स्टेट विंग के प्रधान और कार्यकर्तोओं का काफ़ी चोटे आईं हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवा करवाया गया है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया पुलिस ने उनके पेटों पर लात मारी है। इस बात से साफ़ ज़ाहिर होता है कि इस तानाशाह सरकार के ख़िलाफ़ जो भी आवाज़ उठाएगा उनकी आवाज़ दबा दी जाएगी।
बच्चा, बुज़ुर्ग और महिला सबकी आवाज़ को कुचलने का काम किया जा रहा है।
राजनीति में महिलाओं का अहम किरदार
आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश सचिव गगनदीप सिंह चड्ढा ने कहा कि सरकार के इस घिनौने रवैय्ये पर आम आदमी पार्टी बैठक कर जल्द ही कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाओं को सम्मान दिया जाता है उनकी पूजा की जाती है। आज की तारीख़ में राजनीति में महिला काफ़ी सक्रिया रहती हैं उनकी नेताओं को चुन्ने में अहम भूमिका होती है। पंजाब की महिलाएं पंजाब की राजनीति में बढ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। उन्हें समझ है कि किस तरह की सरकार को सत्ता में लाना चाहिए। महिलाएं इस बार नेतृत्व परिवर्तन में अहम भूमिका निभाएंगी। सभी ने आम आदीं पार्टी का दिल्ली में विकास देखा है सब जानते हैं कि आम आदमी पार्टी ही सिर्फ़ एक ऐसी पार्टी है जिसकी वजह से आने वाली पीढियों का भविष्य संवर सकता है।
राजनीतिक बदलाव के लिए AAP का समर्थन
गगनदीप सिंह चड्ढा ने कहा की आम आदमी पार्टी महिलाओं को शुरु से तरजीह देते आ रही है। पंजाब में भी महिलाओं को सम्मानित पद दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं का अहम योगदान देखने को मिलेगा। वहीं गगनदीप सिंह चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन के शुरुआती दौर से किसानों के साथ खड़ी है किसानों का हर मुमकिन साथ दिया जा रहा है। यह बात किसान और उनसे जुड़े लोग अच्छी तरह से जानते हैं यही वजह है कि आज आम आदमी पार्टी कहीं भी प्रचार-प्रसार के लिए जाती है तो किसान उका विरोध नहीं करते हैं। दूसरी सियासी पार्टियों का आए दिन किसान विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सभी पार्टियों के शासनकाल को देख लिया है। पंजाब के किसी भी गांव, हल्के में राजनीतिक पार्टियों को घुसने नहीं दिया जा रहा है अगर कोई पार्टी चली भी जाती है तो उसे विरोध का सामना करना पड़ रहा है लेकिन आम आदमी पार्टी को पंजाब की जनता का प्यार मिल रहा है उसका कोई विरोध नहीं कर रहा है। पंजाब की जनता आपसे में यह चर्चा कर रही है कि आंदोलन चलता रहेगा लेकिन पंजाब में जो राजनीतिक बदलाव चाहिए उसके लिए हम सब आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications