AAP बदले की राजनीति में BJP से भी आगे, पंजाब पुलिस का ग़लत इस्तेमाल कर रही प्रदेश सरकार- वड़िंग
भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ़्तारी पर पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष के नेता आम आदमी पार्टी की सरकार पर पंजाब पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं।
चंडीगढ़, 7 मई 2022। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ़्तारी पर पंजाब में सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्ष के नेता आम आदमी पार्टी की सरकार पर पंजाब पुलिस के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भी मान सरकार द्वारा उठाए गए क़दम की निंदा की। उन्होंने कहा कि बदले की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को भी पीछे छोड़ दिया है। राजा वड़िंग ने कहा कि बदले की राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी पंजाब पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

'पंजाब पुलिस का ग़लत इस्तेमाल कर रही है'
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों से खुन्नस निकालने के लिए आम आदमी पार्टी पंजाब पुलिस का ग़लत इस्तेमाल कर रही है। भाजपा नेता तजिंदरपाल सिंह बग्गा की पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और उसके बाद के घटनाक्रम पर राजा वड़िंग ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब पुलिस को अपनी बहादुरी, हिम्मत और बलिदान के लिए जानी जाती है। पंजाब पुलिस को सिर्फ एक इंसान अपनी निंदा करने वालो के ख़िलाफ़ इस्तेमाल कर रहा है। अपने अहम को शांत करने के लिए पंजाब पुलिस को अजीब स्थिति में धकेल दिया गया है।

'पंजाब पुलिस के खिलाफ केस दर्ज होना दुर्भाग्यपूर्ण'
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि चाहे बग्गा, जिग्नेश मेवानी की गिरफ्तारी हो या फिर अलका लांबा या डॉ कुमार विश्वास के खिलाफ केस दर्ज करने का मामला हो। इन मामले को किसी भी तरीके से सहन नहीं किया जा सकता और हम इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपना ही बोया हुआ काट रही है। उसने पुलिस का दुरुपयोग शुरू किया था और अब उसकी बी-टीम आम आदमी पार्टी वही फार्मूला अपने विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। इसके चलते पुलिस की संस्था को बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस के खिलाफ केस दर्ज किया जाना पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे बचा जा सकता था।

ग़ैर-तजुर्बेकार मुख्यमंत्री है भगवंत मान- वड़िंग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह पंजाब पुलिस के लिए बुरा दिन है। अपने गठजोड़ गैर-तजुर्बेकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के चलते है। भगवंत मान तानाशाह अरविंद केजरीवाल की चलने दे रहा है। हमारी सम्मानित फोर्स को अपहरण का आरोपी बनाकर कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया। वड़िंग ने हमारी पुलिस को ऐसी शर्मनाक स्थिति में पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने डीजीपी से ऐसे मामलों से निपटने में अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान पर साधा निशाना
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह उम्मीद नहीं थी कि वह अपने अधिकारों को अपने आका केजरीवाल को समर्पित कर देंगे। भगवंत मान को कम-से-कम यह तो सुनिश्चित करना चाहिए था कि हमारी पुलिस (पंजाब पुलिस) का दुरुपयोग ना हो और उसे किसी के राजनीति हितों के लिए शर्मसार ना होना पड़े। उन्होंने पंजाब पुलिस को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें ऐसे राजनीतिक हालातों में फसने से बचना चाहिए। अगर कुछ अप्रिय घटना होती है और हालात नियंत्रण से बाहर जाते हैं तो यह पंजाब के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
ये भी पढ़ें: पंजाब: सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, एमएसपी पर होगी मूंग दाल की खरीद












Click it and Unblock the Notifications