पंजाब: सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला, एमएसपी पर होगी मूंग दाल की खरीद
चंडीगढ़, 6 मई: पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा फैसला किया है। पंजाब के सीएम भगवंत मा ने एलान किया है कि राज्य में मूंग की दाल की खरीद भी अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर होगी। मान के इस फैसले के बाद पंजाब के किसान अब साल में तीन फसलों का लाभ ले सकेंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बयान जारी कर कहा, मूंग की फसल 55 दिन के अंदर तैयार हो जाती है. हमारे पास टाइम है. अगर 15 मई तक मूंग की फसल तैयार हो जाएगी और 10 जुलाई तक वो तैयार हो जाएगी. उसके बाद किसान धान की 126 और बासमती की फसल उगा सकता है। हम मूंग की फसल पर एमएसपी का एलान करते हैं. आपकी जितनी भी मूंग की फसल होगी हम उसको एमएसपी पर खरीदेंगे. अगर आप मूंग उगाना चाहते हैं तो जरूर उगाए। उसके बाद धान की 126 और बासमती की फसल को अपने खेत में उगाएंगे।
पंजाब में पहली बार मूंग की फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का भरोसा सरकार की ओर से किसानों को दिया गया है। पंजाब सरकार की इस पहल के चलते किसानों को साल में दो की बजाए तीन फसल का लाभ लेने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications