अकाली दल का बड़ा ऐलान,बादल बोले- सत्ता में आए तो BSP से होगा एक डिप्टी CM

नई दिल्ली, 12 दिसंबर: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले राजनीतिक दल वोटरों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दो उपमुख्यमंत्री के फार्मूले को लेकर चुनाव लड़ रहे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को पंजाब में बड़ा ऐलान किया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सूबे में शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर बसपा से एक उपमुख्यमंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Sukhbir Badal बोले- सत्ता में आए तो BSP से होगा एक Deputy CM | वनइंडिया हिंदी
    A deputy CM from BSP if Akali Dal alliance comes to power in Punjab: Sukhbir Singh Badal

    शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने शनिवार को कहा कि प्रदेश में शिअद-बसपा गठबंधन यदि सत्ता में आता है तो प्रदेश के दो उप मुख्यमंत्रियों में से एक मायावती की अगुवाई वाली पार्टी बसपा से होगा। बंगा में लोगों के एक समूह को संबोधित करने के बाद सुखबीर ने संवाददातओं से कहा, मैं यह घोषणा कर चुका हूं कि एक उपमुख्यमंत्री बसपा से होगा। 2022 के होने वाले चुनावी रण में शिरोमणि अकाली दल पहली बार भाजपा के बिना चुनाव मैदान में उतरेगा।

    केंद्र के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने अपने 24 साल पुराने राजनीतिक सहयोगी भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। अकाली दल ने कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाता तोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से गठबंधन किया था। अकाली दल ने पहले कहा था कि अगर गठबंधन सत्ता में आता है, तो अनुसूचित जाति के एक विधायक और एक हिंदू विधायक उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

    दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे के समझौते के अनुसार, बसपा पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 20 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि शेष पर अकाली दल चुनाव लड़ेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद कांग्रेस भी शिअद के फार्मूले पर ही चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस आलाकमान ने दो उपमुख्यमंत्री लगाए हैं।

    पंजाब में सबसे अधिक हिंदू वोटरों की संख्या है। सूबे में हिंदू वोटर 38.49 वोट प्रतिशत के साथ सबसे अधिक हैं। इसके बाद 31.94 प्रतिशत के साथ अनुसूचित जाति वर्ग के वोटर दूसरे नंबर पर और जट सिख 19 प्रतिशत वोट प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 10.57 प्रतिशत अन्य वर्ग हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+