पंजाब की मंडी में 97 फीसदी चावल की खरीद हुई पूरी, किसानों को मिल रहा 24 घंटे के भीतर पैसा
पंजाब में किसानों से धान की खरीद लगातार जारी है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए मंडियों में पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश सरकार की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार मंडी मे पहुंचे 97 फीसदी धान को खरीदा जा चुका है।
यही नहीं धान मंडी में पहुंचने के बाद इसकी साफ-सफाई कराई जा रही है और इसके बाद 24 घंटे के भीतर ही इसे खरीदा जा रहा है। किसानों की फसल की ना सिर्फ त्वरित खरीद हो रही है बल्कि उनके पैसे को भी तत्काल प्रभाव से सीधा उनके खाते में डाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अबतक 5500 करोड़ रुपए किसानों के खाते में सीधे डाले जा चुके हैं। प्रदेश की भगवंत मान सरकार किसानों को हर संभव मदद मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। सरकार का किसानी मॉडल कारगर साबित हो रहा है, जिसमे किसानों की प्रगति को प्राथमिकता दी जा रही है।
प्रदेश सरकार में मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने मंडियों का दौरा किया है और यहां सुचारू रूप से धान की खरीद का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि धान की खरीद और लिफ्टिंग दोनों ही सही तरीके से चल रही है।
मंत्री ने रईया और जंडियाला गुरू मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल की खरीद सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मंत्री ने बताया कि मंडी में कुल 35 लख मीट्रिक टन धान आया है जिसमे से 33 लाख मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। धान मंडी में आने के 24 घंटे के भीतर उसकी सपाई कराई जाती है। हर रोज मंडी में 1-1.5 मीट्रिक टन धान की आवक हो रही है। दिन के अंत तक तकरीबन सभी धान की खरीद हो जाती है। साथ ही किसानों को पैसे का भुगतान भी 24 घंटे के भीतर हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications