7 RPF जवान लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कोरोना पॉजिटिव मिले, पूरी बटालियन क्वारंटाइन की गई

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर तैनात सात आरपीएफ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते यहां लगभग 100 जवानों को क्वारंटाइन किया गया है। आरपीएफ के डीजी ने पुष्टि करते हुए बताया कि, संक्रमित जवानों को इलाज के लिए भेजा गया है। लुधियाना में आरपीएफ के 57 मुलाजिम अब तक कोरोना की चपेट में आए हैं। अब इस रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए 40 एक्स सर्विसमैन व 15 बाहरी जिलों के मुलाजिम तैनात किए हैं।

7 RPF personnel at Ludhiana railway station tested positive for COVID-19

यहां श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का भी आवागमन हो रहा
ज्ञातव्य है कि, इन दिनों रेलवे स्टेशन से होकर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों को जाने वाले लोग लुधियाना के स्टेशन पर भी पहुंच रहे हैं। इसलिए, यहां आरपीएफ जवानों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के कारण चिंता बढ़ गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है, जब लुधियाना में पूरी आरपीएफ बटालियन क्वारैंटाइन किया गया है। बटालियन के 97 मुलाजिमों को होम क्वारैंटाइन में भेजा गया है।

7 RPF personnel at Ludhiana railway station tested positive for COVID-19

इधर, जालंधर की 4 नर्सों समेत राज्य में 34 नए केस
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जालंधर की 4 नर्सों समेत पंजाब में 34 नए केस मिले हैं। जिनमें 16 मरीज तो 4 परिवारों से ही हैं। सोमवार को जालंधर के सभी 16 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सविल अस्पताल ले जाया गया था। बताया गया कि, पॉजिटिव आए इन 16 मरीजों में 15 एक-दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+