48 साल के भगवंत मान की शादी में 53 साल के अरविंद केजरीवाल ने निभाई पिता की रस्में, देंखें तस्वीरें
चंडीगढ़, 07 जुलाई। पंजाब के मुखिया भगवंत मान ने आज हरियाणा की डॉ गुरप्रीत कौर से शादी कर ली है। बता दें कि सीएम भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। डॉ गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के कुरूक्षेत्र की रहने वाली हैं लेकिन उनका परिवार लंबे वक्त से पंजाब में रहता है। इस शादी में दोनों के परिवार और मित्रों के अलावा बहुत कम लोगों को आमंत्रित किया गया था तो वहीं इस शादी में विशेष रूप से शामिल होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार संग चंडीगढ़ पहुंचे थे। मालूम हो कि डॉ गुरप्रीत कौर की उम्र 32 साल है और वो उम्र में सीएम मान से 16 साल छोटी हैं।

भगवंत मान की उम्र 48 वर्ष और अरविंद केजरीवाल की उम्र 53 वर्ष है
इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी मान को शादी की बधाई देते हुए अपनी औऱ उनकी एक फोटो शेयर की थी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सीएम भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में पूरा करेंगे।' मालूम हो कि भगवंत मान की उम्र 48 वर्ष और अरविंद केजरीवाल की उम्र 53 वर्ष है।

'सीएम भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू'
राघव ने आज फोटो ट्वीट करके ये भी बताया था कि शादी की रस्में शुरू भी हो गई हैं, सीएम भगवंत मान के जीवन का एक नया अध्याय आज से शुरू हो गया है। मैं मान साहब के परिवार, उनकी मां और बहन को बधाई देता हूं। यह एक छोटा सा फंक्शन है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र ही शामिल हुए हैं।'

'लंबे समय के बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं'
उन्होंने कहा, "हम सभी खुश हैं कि लंबे समय के बाद मान साहब के परिवार में खुशियां लौटी हैं। यह उनकी मां का सपना था कि उनका बेटा फिर से सेटल हो जाए। आज वह सपना सच हो गया है।"राघव चड्ढा की शेयर की गई तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग जमकर इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
Recommended Video

सीएम भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी
आपको बता दें कि सीएम भगवंत मान की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हैं। उनका साल 2015 में पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था और तब से ही इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों संग अमेरिका में रहते हैं। हालांकि जब मान ने सीएम पद की शपथ ली थी तो उनके बच्चों ने उस शपथ समारोह में शिरकत की थी।












Click it and Unblock the Notifications