शॉप के चेंजिंग रूम में युवती बदल रही थी कपड़े, तभी एक साया देख मचाने लगी शोर
पुणे।
महाराष्ट्र में पुणे के कैम्प इलाके में एक लड़की को चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते हुए देखना एक शख्स को काफी भारी पड़ा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और 24 घंटे के अंदर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। यह मामला लष्कर पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में एक 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवायी है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कपड़े ट्राई करने चेंजिंग रूम गई
लष्कर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत भोंसले द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर की रात 8.30 बजे के करीब शिकायतकर्ता महिला कैम्प के फैक्टरी आउटलेट सेल में कपड़े खरीदने गई थी। लड़की को एक वन पीस काफी पंसद आया था। लड़की वन पीस ट्राइ करने के लिए चेजिंग रुम में गई। चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय लड़की को कोई परछाई दिखाई दी।

बाहर से झांक रहा था एक युवक
लड़की ने बाहर झांककर देखा तो दुकान में काम करनेवाला एक शख्स लड़की को कपड़े बदलते हुए देख रहा था। लड़की ने वहां शोर-शराबा करना शुरू किया और पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके वारदात में पहुंचकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस ने बताया कि इस मामले में इमरान जाकीर पिरजादे (उम्र 21) को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी पुलिस के पास इमरान पिरजादे को लेकर शिकायत आयी थी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी लड़कियों को कपड़े दिखाने के बहाने छूने कोशिश करता था। पुलिस ने इमरान को वार्निंग भी दी थी। पर इमरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने कपड़े का गट्ठा रखने के बहाने महिला को अर्धनग्न अवस्था में कपड़े बदलते हुए देख रहा था। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर 24 घंटे के अंदर चार्जशीट भी दाखिल किया। साथ ही कोर्ट में अपील की जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर आरोपी को सजा दिलायी जाए।












Click it and Unblock the Notifications