पुणे: बोरवेल में गिरे 6 साल के बच्चे को NDRF ने बचाया, 16 घंटे बाद मिली सफलता
Pune News, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंबेगांव तालुका के थोरांदले गांव बोरवेल में फंसे 6 साल के बच्चे को एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने 16 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बता दें कि सुबह 3 बजे के आसपास रवि के पास पहुंचने में एनडीआरएफ की 25 लोगों की टीम को सफलता मिली थी। फिलहाल बच्चे को पुणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

10 से 15 फीट पर फंस गया था बच्चा
जानकारी के अनुसार, पुणे जिले के अंबेगांव तालुका के थोरांदले गांव में छह साल का एक बच्चा 200 फीट गहरे बोरवेल में बुधवार को गिर गया था। बच्चे का नाम रवि पंडित मिल बताया जा रहा है। रवि 10 से 15 फीट पर फंस गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। एनडीआरएफ की टीम ने ग्रामीणों के मदद सें बोरवेल की खुदाई शुरू कर दी थी।

गुरुवार सुबह 3 बच्चे के पास पहुंची NDRF की टीम
बता दें कि बोरवेल में फंसे 6 साल के बच्चे रवि के पास एनडीआरएफ की टीम गुरुवार की सुबह 3 बजे के आसपास पहुंच गई थी। 14 घंटे बाद बचाव टीम बच्चे के पास पहुंची है। रवि के दोनों पैर मिट्टी में फंसे हुए थे, जिसके चलते आसपास की और जमीन की खुदाई की गई। 16 घंटे तक लगातार चल ऑपरेशन के बाद बच्चे को बचा लिया गया। इस दौरान डॉक्टरों की एक टीम एनडीआरएफ के टीम के साथ लगातार रवि की सहत का जायजा ले रही थी।

खेलते-खेलते गिर गया था बोरवेल में
बता दें कि बुधवार दोपहर खेलते-खेलते 6 साल का रवि 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। इस बोरवेल में रवि 10 से 15 फीट पर जाकर अटक गया। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ, दमकल और स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।












Click it and Unblock the Notifications