Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pune Bandh: राज्यपाल कोश्यारी की टिप्पणी के खिलाफ पुणे बंद का आह्वान, सड़कों पर सन्नाटा

इस बंद में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), संभाजी ब्रिगेड सहित कुछ अन्य संगठन भाग लेंगे।

pune bandh today bhagat singh koshyari remarks on chhatrapati shivaji

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी द्वारा की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आज राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों ने पुणे बंद का आह्वान किया है। इस बंद में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), संभाजी ब्रिगेड सहित कुछ अन्य संगठन भाग लेंगे। एनसीपी के पुणे अध्यक्ष प्रशांत जगताप कहते हैं, "यह महाराष्ट्र का अपमान है। बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों ने बंद का समर्थन किया है।"

राज्यपाल कोश्यारी का ये था बयान

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने औरंगाबाद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर कोई पूछता है कि आपका आइकन कौन है तो आपको किसी की तलाश में बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आप उन्हें यहीं महाराष्ट्र में पाएंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज अब पुराने आदर्श बन गए हैं। आप नए लोगों लोगों को आदर्श के रूप में देख सकते हैं। बाबासाहेब अंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक।

कोश्यारी पर कार्रवाई की मांग, पुणे बंद का आह्वान

छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी के बाद राज्यपाल कोश्यारी विपक्ष के निशाने पर आ गए। कोश्यारी पर कार्रवाई की मांग की मांग को लेकर विभिन्न पार्टियों ने सर्वसम्मति से बंद का आह्वान किया है। इस बंद को विभिन्न व्यापारी संघ, मराठा सेवा संघ, मुस्लिम संगठन, दलित संगठन, ऑटो यूनियन, बैंक यूनियन और विभिन्न स्पॉट एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है।

3 बजे तक बंद रहेंगी सभी दुकानें, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पुणे बंद के दौरान दोपहर 3 बजे तक सभी दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगे। किराना स्टोर, बेकरी और दुध की दुकानें सुबह केवल 10 बजे तक खुला रहेगा। मेडिकल की दुकानें, पेट्रोल पंप और सीएनजी पंप खुला रहेगा। बंद को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 1000 जवानों को भी तैनात किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+