महाराष्ट्र: मकर संक्रांति पर हादसा, 50 लोगों से भरी बोट पलटी, 6 की मौत
Pune news, पुणे। महाराष्ट्र में नंदूरबार जिले के धडगाव में नर्मदा नदी में बोट पलटने की घटना मंगलवार को घटी। इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की सूचना है जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। यह सभी लोग मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा स्नान के लिए गए थे। स्नान करने के बाद वे बोट में बैठकर नदी में घूम रहे थे। अचानक बोट पानी में पलट गई। यह घटना भुषा डैम के पास घटी। दुर्घटना की सही वजह अब तक पता नहीं चल सकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोट में 50 लोग सवार थे। यह सभी स्नान के लिए नर्मदा नदी गए हुए थे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यात्रियों के भारी वजन के चलते बोट पलटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना है। 40 लोगों को बचाया गया। बाकी लोगों की तलाश जारी है। घायलों को इलाज के लिए धडगाव स्थित ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जो इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए उन्हें नंदूरबार और धुले स्थित हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

मकर संक्रांति के अवसर पर हर साल अनेक लोग नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए आते हैं। इस साल भी बहुत लोग नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए गए। काफी दुर्गम इलाके में यह हादसा होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतें आईं।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 17 शहरों में प्रदूषण का खतरनाक स्तर, केंद्र ने मांगा एक्शन प्लान












Click it and Unblock the Notifications