पुणे में हेलीकॉप्टर में आग लगने से तीन लोगों की मौत, मृतकों में दो पायलट और इंजीनियर
महाराष्ट्र के पुणे में बड़ा हादसा सामने आया है, यहां एक हेलीकॉप्टर में आग लगने से तीनलोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो पायलट और इंजीनियर शामिल हैं। यह हादसा आज सुबह 6.45 बजे हुआ । हेलीकॉप्टर यहां स्थित एक गोल्फ कोर्स से टेक ऑफ किया था।
हेलीकॉप्टर में सवार पायल परमजीत सिंह, जीके पिल्लई और इंजीनियर प्रतीम भारद्वाज की मौत हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार हेलीकॉप्टर हेरिटेज एविएशन का है। पुलिस ने बताया कि इसका रजिस्ट्रेशन नंबर वीटी ईवीवी था।

जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर ने ऑक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स से उड़ान भरी थी और लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय के बाद यह हादसे का शिकार हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त को पुणे में भी इसी तरह का एक हादसा सामने आया था। जहां निजी कंपनी का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में चार लोग घायल हुए थे। हेलीकॉप्टर ने मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी।












Click it and Unblock the Notifications