फिल्मी स्टाइल में डकैती, दुकान का शटर अंदर से बंद करके लूट ले गए सारे आभूषण
Pune news, पुणे। पुणे के पिंपरी चिंचवड के उद्योगनगरी में बुधवार की दोपहर तब खलबली मच गई जब एक सराफा दुकान में फायरिंग करते हुए डकैतों ने पूरी दुकान लूट ली। इस फायरिंग में दुकानदार दिव्यांक प्रदीप मेहता (25) घायल हो गए हैं। गोली दुकानदार के पैर में लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

एसीपी श्रीधर जाधव से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कोकने चौक स्थित आकाशगंगा सोसायटी के बगल में मेहता की पुणेकर ज्वेलर्स नाम से सराफा दुकान है। दोपहर एक बजे के करीब दो लोग उनकी दुकान में आये और अंदर घुसकर शटर बन्द कर दिया। इसके बाद पिस्तौल से फायरिंग करते हुए दुकान में रखे ज्वेलरी लूट ली और भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी निकालकर अपने साथ ले गए। डकैत पांच की संख्या में बताए जा रहे हैं जोकि दो पहिए वाहन पर सवार होकर आए थे।
लूटपाट के दौरान की गई फायरिंग में एक गोली दिव्यांक मेहता के पैर में लगने से वे घायल हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही पिंपरी चिंचवड पुलिस की क्राइम ब्रांच के अलग- अलग दस्ते और वाकड़ पुलिस की टीम ने मौके पर पहुँचकर छानबीन शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-रेप करने के बाद लड़की को किया दोस्तों के हवाले, 7 महीने तक 4 बस कंडक्टर ने लूटी अस्मत












Click it and Unblock the Notifications