बीवी-बेटी की हत्या कर दीवार पर खून से लिख दिया, किसी को नहीं छोड़ूंगा

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में तलाक के बाद पत्नी को 2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात से खफा होकर पत्नी और बेटी की हत्या की घटना घटी। हत्या करने के बाद पति ने दीवार पर खून से लिख दिया था कि मैं किसी को नहीं छोडूंगा, सब यहां से चले जाओ। यह दिल दहला देने वाली वारदात पुणे के ताड़ीवाला रोड में देर रात हुई। इस घटना में डेढ़ साल की बच्ची सहित पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या की गई है। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद पति ने खुद पर भी चाकू से वार किया था। यह मामला बंडगार्डन पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। तबस्सुम शेख और उनकी बेटी अलिना शेख दोनों की हत्या की गई। आरोपी पति आयाज शेख के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

चल रहा था तलाक का केस

चल रहा था तलाक का केस

हत्या की गई महिला के पिता ने बताया कि रात 2 बजे के करीब घर की खिड़की से वह घर के अंदर दाखिल हुआ था। वह मेरी बेटी पर शक किया करता था और उसके साथ मारपीट किया करता था। जिससे परेशान होकर मेरी बेटी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस दायर किया था। दो महीने के अंदर तलाक को लेकर निर्णय आनेवाला था। कोर्ट ने आरोपी को 2 लाख रुपए महिला को मुआवजा के रूप में देने की बात कही थी।

खिड़की के रास्ते से आया पति

खिड़की के रास्ते से आया पति

पिता ने बताया कि इस बात से खफा होकर आरोपी ने पत्नी और बेटी की पहले से हत्या करने प्लानिंग बनायी होगी। जब वह घर की खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुआ तो हमें किसी भी तरह की आवाज नहीं आयी थी। हत्या होने के बाद भी हमें कुछ पता नहीं चला। घरवालों के मुताबिक, मां-बेटी गहरी नींद में सो गए थे और उसे बेहोश कर दोनों की हत्या की गई होगी।

हत्या करने के बाद आरोपी ने किया भाई को फोन

हत्या करने के बाद आरोपी ने किया भाई को फोन

आरोपी ने हत्या करने के बाद भाई को फोन किया था। भाई को कहा कि मुझे अब जीने की इच्छा नहीं है, मैं मर रहा हूं। भाई ने आरोपी को पूछा कि तुम अभी कहां हो तो, उसने बताया कि मैं पत्नी के मायके में आया हूं। मैंने दोनों की हत्या कर दी है और अब खुद को भी खत्म कर रहा हूं। उसकी बात सुनकर आरोपी का भाई कोंढवा से ताड़ीवाला रोड में सुबह 5 बजे भाग कर आया और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगा।

भाई गया तो हत्या का पता चला

भाई गया तो हत्या का पता चला

दरवाजा तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। महिला के घरवालों ने पूछा क्या हुआ दरवाजा क्यों तोड़ रहे तो उसने बताया कि भाई अंदर है और उसने खुद को और पत्नी-बेटी को मार दिया है। दरवाजा खोलने के बाद सब भौंचक्के रह गए। आरोपी की डर की वजह से महिला के घरवाले दरवाजे पर ताला लगाकर रखते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+