प्रयागराज कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर रेलवे चलाएगा 153 स्पेशल ट्रेनें, ये है सूची
Prayagraj News, प्रयागराज। कुंभ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए अगर आप प्रयागराज आ रहे हैं तो आवागमन में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। क्योंकि रेलवे और रोडवेज ने व्यापक स्तर पर श्रद्धालुओं को लाने और वापस ले जाने की व्यवस्था की है। रेलवे 4 व 5 फरवरी को 153 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। जबकि रोडवेज 5500 मेला स्पेशल बसें चलायेगा। इसके अलावा भीड़ बढ़ने पर तत्काल विशेष ट्रेनें वह बसें भी चलाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि प्रयागराज से दूसरे शहर व राज्यों की ओर जाने वाले हर रूट पर परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि मौनी अमावस्या पर सबसे अधिक भीड़ स्नान करने के लिए जुटती है। आलम यह है कि शनिवार की भोर से ही स्नानार्थियों की भारी भीड़ कुंभ मेले में जुटने लगी है और सोमवार की भोर से मौनी अमावस्या का स्नान शुरू हो जाएगा। जबकि सुबह 5:00 बजे से शाही स्नान की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

इन रूटों पर मिलेगी ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया कि 4 फरवरी को 75 मेला स्पेशल ट्रेन व 5 फरवरी को 78 मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन सभी की समय सारणी जारी कर दी गई है और यह अपने समय पर चलेंगी। जबकि इसके अलावा भीड़ को देखते हुए तत्काल विशेष व्यवस्था के तहत भी स्पेशल ट्रेन रवाना होगी। 4, 5 व 6 फरवरी को कानपुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन (मुगलसराय ) रूट के लिए 8-8 और झांसी के लिए 3, बांदा, सतना के लिए 2-2 और इटारसी के लिए1 स्पेशल ट्रेन उत्तर मध्य रेलवे की ओर से चलाई जाएगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंडुवाडीह, भटनी, मऊ, गोरखपुर, छपरा के लिए इलाहाबाद सिटी एवं झूंसी से ट्रेनें संचालित की जाएंगी। प्रयाग रेलवे स्टेशन से 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन लखनऊ, फैजाबाद, अयोध्या एवं जौनपुर रूट के लिए होगा। जबकि रोडवेज की 5500 बसों का संचालन भी होगा।
स्पेशल ट्रेनों की समय सारिणी
4 व 5 फरवरी के लिए स्पेशल ट्रेनों की समय सारणी जारी कर दी गई है। जिनमें से प्रमुख ट्रेन है की सूची हम आपके लिए यहां उपलब्ध करा रहे हैं।
1- इलाहाबाद जंक्शन से फतेहपुर/कानपुर
सुबह 05.00बजे
सुबह 6.30बजे
सुबह 10.15बजे
दोपहर 12.45 बजे
अपराह्न 02.15बजे
अपराह्न 03.30बजे
शाम 4.45बजे
रात 08.15 बजे
2 - इलाहाबाद जंक्शन से मुगलसराय
सुबह 06.00
सुबह 7.30
सुबह 10.30
दोपहर 12.00
दोपहर 01.30
अपराह्न 3.00
शाम 6.30
रात 9.00 बजे
3 - इलाहाबाद जंक्शन से झांसी सुबह 08.30 बजे
4- इलाहाबाद जंक्शन से सतना सुबह 11.30 बजे
5 - इलाहाबाद जंक्शन से बांदा दिन 02.30 बजे
6 - नैनी जंक्शन से बांदा सुबह 07.30 बजे
7 - नैनी जंक्शन से सतना दिन 01.30 बजे
8 - नैनी जंक्शन से झांसी शाम 06.00 बजे
9 - इलाहाबाद छिवकी से झांसी शाम 04.00 बजे
10 - इलाहाबाद छिवकी से इटारसी शाम 07.30 बजे
11 - इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह शाम 04.45 बजे
12:- झूंसी से मंडुवाडीह सुबह 09.30 ,रात 09.15 बजे
13 - झूंसी से भटनी सुबह 10.40, दिन 02.20, रात 11.25 बजे
14 - झूंसी से मऊ रात 08.35 बजे
15 - झूंसी से गोरखपुर सुबह 05.10, रात 10.25 बजे
16 - झूंसी से छपरा रात 02.40, दिन 01.45 बजे
17 - प्रयाग से लखनऊ सुबह 07.45, 11.05 एवं रात 8.45 बजे
18 - प्रयाग से फैजाबाद सुबह 07.05, दिन में 01.20, शाम 7.40 एवं रात 10.40 बजे
19 - प्रयाग से अयोध्या सुबह 09.35, दिन में 02.45, शाम 07.00 एवं रात 11.30 बजे
19 - प्रयाग से जौनपुर शाम 05.15, सुबह 5.55, सुबह 8.25, दिन 12.30, शाम 5.55 एवं शाम 07.00 बजे












Click it and Unblock the Notifications