प्रतापगढ़: किराए पर घर दिलाने का झांसा देकर विवाहिता से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में विवाहिता से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि किराए का रूम दिलाने के बहाने तीन युवकों ने महिला को एक सुनसान घर में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। किसी तरह थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

woman misdeeds by three men in pratapgarh

किराए पर रूम दिलाने के बहाने किया गैंगरेप

मामला फतनपुर थानाक्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति काम के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता है। महिला किराए के मकान में रहती है, वह किसी दूसरे मकान में रहने के लिए रूम की तलाश में थी। एक युवक ने उसे रूम दिलाने का झांसा देते हुए रात 9 बजे कमरा दिखाने के लिए बुलाया। आरोप है कि बताई गई जगह पर पहुंचने के बाद युवक महिला को दबोच कर अपने दो दोस्तों के साथ इलाके के सुनसान घर में लेकर गया। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता थाने पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए केस दर्ज करवाया।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और उसे मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। फतनपुर एसओ के मुताबिक, इस मामले में महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गय है। 3 लोगों के विरुद्ध गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है, इनमें से दो आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ जारी है। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+