प्रतापगढ़: हत्या की घटनाओं से आक्रोशित वकीलों ने सिपाही को दौड़ाकर पीटा

Pratapgarh news प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में वकीलों ने सिपाही को दौड़ाकर पीटा। प्रदर्शन कर रहे वकीलों का वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी की पिटाई की गई। प्रतापगढ़ में लगातार हो रही हत्या की घटनाओं को लेकर वकील बवाल कर रहे थे। उन्होंने रास्ता जाम कर दिया था। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। उनके समझाने और वकीलों से ज्ञापन लेने के बाद जाम खत्म हुआ।

Policeman beaten by advocates in Pratapgarh

यूपी के प्रतापगढ़ में खराब कानून व्यवस्था से आक्रोशित वकील जाम लगाकर प्रदर्शन कर रहे थे। वे मार्बल व्यवसायी राजेश सिंह समेत तीन हत्याकांड के खुलासे की मांग कर रहे थे। नगर कोतवाली इलाके के पुलिस लाइन गेट के पास उनका गुस्सा एक पुलिसकर्मी पर उतरा। वकीलों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। घटना कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस मामले में एसपी से बात की गई तो उनका कहना था कि जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारी की हत्या
प्रतापगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने सरेआम एक व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-भाजपा नेत्री के हाथों पिटा ACMO, हिल स्टेशन पर साथ चलने को कहा था!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+