पत्नी की मौत के बाद 12 साल की बेटी से रेप, 3 साल से नशीली दवा खिलाकर कर रहा था दरिंदगी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बाप अपनी 12 साल की बेटी से पिछले तीन साल से दरिंदगी कर रहा था। पीड़िता के चचेरे भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के चचेरे भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

man handcuffed by police for misdeeds his minor daughter in pratapgarh

नशीली दवा खिलाकर बेटी से करता था रेप

कधई थाना क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले शख्स की पत्नी की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। शख्स के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र 12 साल है। पत्नी के मौत के बाद शख्स अपनी 12 साल की बेटी के साथ दरिंदगी करने लगा। वह अपनी बेटी को पिछले तीन साल से लगातार नशीली दवा खिलाकर उसके साथ हैवानियत करता था। पिता की हरकतों से परेशान होकर 12 वर्षीय बेटी ने अपने मामा को पिता की करतूत बयां की, लेकिन मामा ने पिता को महज फटकार लगाते हुए मामले को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद भी दरिंदा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार अपनी बेटी से रेप करता रहा।

चचेरे भाई ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंपा

आखिरकार पीड़िता चचेरे भाई और भाभी को आपबीती बताई। चचेरे भाई ने दरिंदे को रंगे हाथों पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि नाबालिग बेटी के साथ पिता द्वारा ही रेप करने की शिकायत मिली है। पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+