जेठानी के भाई से इश्क लड़ा रही थी देवरानी, सरेआम दोनों को डंडों से बहुत पीटा, VIDEO

Pratapgarh news, प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ में एक मामला सामने आया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के अंतू कोतवाली के रामगढ़ी गांव में भारी भीड़ के सामने प्रेमी और प्रेमिका की डंडों से जमकर पिटाई की। पिटाई का लाइव वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडया पर वायरल होने लगा।

devrani and her lover beaten badly with sticks by the people

प्यार अंधा होता है, इस कहावत को चरितार्थ करते हैं हड़ौर कोतवाली इलाके में रहने वाले शनि और उसकी प्रेमिका ने। शनि का अपनी ही बहन की देवरानी जो रिश्ते में बहन लगती है, दोनों को इश्क का परवान चढ़ा और चोरी छिपे दोनों एक साथ जिंदगी बिताने के लिए भाग निकले।

रिश्तेदारों के दबाव में दोनों पहुंच गए प्रेमिका के घर, जहां दोनों को साथ देख परिवार के लोगों के गुस्से का पारा बढ़ गया। गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला बढ़ गया और पुरुष हो या महिलाएं, सभी ने हाथों में लाठी लेकर दोनों पर टूट पड़े। दोनों को लात-घूसे और लाठी से जमकर बेरहमी से घंटों पीटते रहे। वहीं पर खड़े ग्रामीणों ने इस पिटाई का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

devrani and her lover beaten badly with sticks by the people

जब इस घटना की जानकारी इलाके की पुलिस को सोशल मीडिया के द्वारा ही लग सकी। अब सवाल तो यह है कि आखिर भीड़ कब तक कानून हाथ में लेती रहेगी क्या इसी तरह लोग कानून को हाथ में लेकर खुद न्याय करते रहेंगे या फिर कभी इस पर अंकुश भी लग सकेगा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि ये पारिवारिक मामला है लेकिन पुलिस मौके पर गई और तहरीर की मांग की लेकिन परिजन बदनामी के डर से बचते रहे। पुलिस का कहना है कि सीआरपीसी 151 के तहत इस मामले की कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+