यूपी: एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात तौकीर को STF ने किया मुठभेड़ में ढेर
Pratapgarh News, प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां आतंक का पर्याय बन चुका कुख्यात अपराधी तौकीर को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया है। तौकीर लूट, हत्या और रंगदारी के दर्जनों मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस उसकी काफी दिनों से तलाश थी। बताया जा रहा है कि तौकीर पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनामी भी रखा था।

पुलिस की मानें तो तौकीर प्रतापगढ़ में मार्बल व्यापारी राजेश सिंह, बंदीरक्षक हर नारायण त्रिवेदी, प्रधान दिनेश दुबे की हत्या में शामिल था। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बता दें कि लखनऊ एसटीएफ को सूचना मिली थी कि तौकीर ईद पर अपने घर आएगा। इसके बाद पिछले तीन दिनों से एसटीएफ की टीम ने जिले में डेरा डाल रखा था।
बुधवार की रात को एसटीएफ को तौकीर के प्रतापगढ़ में होने की सूचना मिली। लखनऊ यूनिट के एसएसपी अभिषेक सिंह की अगुवाई में कोतवाली थाने के पास चिलबिला कोट में उसे पकड़ने पहुंची टीम पर तौकीर ने फायरिंग की। बदमाश की ओर से फायरिंग की के जवाब में एसटीएफ ने भी ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तौकीर को चारों तरफ से घेर लिया। तौकीर को गोली लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, रात साढ़े तीन बजे अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण नींद से जाग गए।
पुलिस ने बताया कि तौकीर के साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। मौके से दो पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, 30 एमएम की एक कार्बाइन, दो मोबाइल और एक अपाचे बाइक बिना नम्बर की बरामद की गई है।












Click it and Unblock the Notifications