पीलीभीत: शौच के लिए निकली दो बहनों की हत्या, गले पर मिले चोट के निशान
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में शौच के लिए निकली दो सगी बहनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि दोनों बहने सोमवार रात घर से निकली थी। एक बहन का शव रात में मिला था, जबकि दूसरी का शव सुबह पेड़ से लटका मिला। पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियों के गले पर चोट के निशान मिले हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

शौच के लिए निकली थी दोनों बहनें
मामला थाना बीसलपुर के एक गांव का है। 17 वर्ष और 20 वर्ष की दो बहनें गांव के ही एक भट्टे पर काम करती थीं। सोमवार शाम सात बजे दोनों घर से शौच के लिए निकली थी। रात 10 बजे तक जब वे घर वापस नहीं आईं तो घरवालों ने दोनों को ढूंढना शुरू किया। छोटी बहन का शव रात में ही जमीन पर पड़ा मिला, जिसके बाद घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह रात भर बड़ी बेटी को तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिली। मंगलवार सुबह उसका शव पेट से लटकता मिला। दोनों बहनों की की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
दोनों बहनों के गले पर मिले चोट के निशान
आनन-फानन में मामले की सूचना बीसलपुर थाने को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि दोनों बहने सोमवार की रात घर से निकली थी। एक बहन का शव रात में ही मिल गया था, जबकि दूसरी की शव सुबह पेड़ से लटका मिला। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवतियों के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications