पीलीभीत: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी सहित तीन की मौत

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत में एक मां-बेटी काे बाइक चालक से लिफ्ट मांगना महगा पड़ा गया।लिफ्ट लेकर जा रही दाेनाें मां-बेटी काे सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी जिससे बाइक चालक सहित मां-बेटी तीनों की माैत हाे गई। घटना थाना बीसलपुर के बीसलपुर बरेली हाइवे की है। मां-बेटी की माैत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया । फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार चालक को तलाश रही है।

Recommended Video

    पीलीभीत: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी सहित तीन की मौत
    three lost life including mother daughter in road accident in pilibhit

    गांव के परिचित से ली थी लिफ्ट

    बताया जा रहा है कि नगर के मोहल्ला बाजार कटरा निवासी कमलेश कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। वह अपनी दवा क्षेत्र के ग्राम महमदपुर भजा से लाया करती थी। सोमवार को वो अपनी बेटी अर्चना देबल के साथ दवा लेने गांव जा रही थी। वह ईदगाह चौराहे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी समय उनका परिचित कमलेश कुमार वहां पहुंच गया और उन्हें अपनी बाइक से दवा दिलाने ग्राम महमदपुर भजा ले गया, जहां दवा लेने के बाद वह अपनी बाइक से मां-बेटी के साथ बीसलपुर लौट रहा था। इसी समय ग्राम मडरा सुमन के पास सामने आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

    हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी जिससे मां-बेटी व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले ही कार चालक निकलकर भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर एंबुलेंस के साथ पहुंची। हादसे में‍ घायल हुई महिला व बाइक चालक की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल बरेली जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, अर्चना की स्थिति कुछ ठीक होने के कारण उसे जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया गया, लेकिन उपचार के दौरान 24 वर्ष की अर्चना की माैत हो गई। वहीं, दूसरी ओर 25 वर्ष का बाइक चालक कमलेश कुमार व 52 वर्ष की कमलेश की उपचार के दौरान माैत हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+