खाने में बाल निकालने पर पत्नी को 'तालिबानी सजा', हाथ पैर बांधे और कर दिया गंजा

जनपद पीलीभीत में पत्नी द्वारा पति को परोसे गए खाने में बाल निकलने की वजह से बुरी तरह पीट डाला गया। यही नहीं उसने पहले तो उसके साथ जबरन सम्बन्ध बनाने की कोशिश की, महिला ने विरोध किया तो उसके हाथ पैर बांधकर गंजा कर दिया।

Talibani punishment wife hair food while eating pilibhit gajraula thana tied hands feet bald News

हमारे देश में लड़ाईयां वैसे तो आम बात है। मां-बेटे की लड़ाई, भाई-बहन की लड़ाई, पड़ोसियों की लड़ाई, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा प्रचलित है पति-पत्नी की लड़ाई। लोगों को लगता है कि ये घरेलू मामला है, लेकिन कई मामलों में घरेलू मामला कुछ ऐसा हो जाता है कि यह अपराध का रूप ले लेता है। ताजा मामले में उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में पत्नी द्वारा पति को परोसे गए खाने में बाल निकलने की वजह से बुरी तरह पीट डाला गया। यही नहीं उसने पहले तो उसके साथ जबरन सम्बन्ध बनाने की कोशिश की, महिला ने विरोध किया तो उसके हाथ पैर बांधकर गंजा कर दिया।

Talibani punishment wife hair food while eating pilibhit gajraula thana tied hands feet bald News

सनकी पति ने गुस्से में पत्नी को कर दिया गंजा
दरअसल, यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में पूरनपुर रोड पर थाना गजरौला क्षेत्र का है। यहां की निवासी 30 वर्षीय महिला का कहना है कि उसका पति खाना खा रहा था, तभी खाने में बाल निकल आया। इतनी सी बात पर उसको इतना गुस्सा आ गया कि वो हैवान बन गया। उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। मैंने उससे माफ़ी भी मांगी और समझाने की कोशिश भी की लेकिन उसने मेरी एक न सुनी और वो मारपीट करता ही रहा। पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात तो ये है कि उसकी इस घिनौनी हरकत में परिवार के लोगों ने भी उसका साथ दिया।
महिला ने जब इसके आगे की अपनी आपबीती सुनाई तो सभी हैरान रह गए। महिला का कहना है कि खाने में बाल निकलने पर पहले तो मारपीट की लेकिन इतने में उसे सुकून नहीं मिला तब उसने में हांथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूस दिया फिर जबरन मेरे साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। इसपर जब मैंने उसका विरोध किया तो वह आग बबूला हो गया और उसने मेरे सारे बाल काट दिए, मुझे गंजा कर दिया।

Talibani punishment wife hair food while eating pilibhit gajraula thana tied hands feet bald News

पति सहित परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर
वहीं पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति की इस घिनौनी हरकत में परिवार के लोगों ने भी साथ दिया है इसलिए महिला ने पति सहित परिवार के तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति हैवानियत कर रहा था और देवर व सास उसे उकसाते हुए उसकी मदद कर रहे थे। सभी खड़े होकर तमाशा देख रहे थे। इस घटना के बारे में मायकेवालों को फोन करके सूचना दी, इस पर वो जब यहाँ पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट करने की कोशिश की गई।
दहेज़ के लिए करते हैं प्रताड़ित
महिला का ये भी कहना है कि पति दहेज की मागं करता है। न देने पर कहता है कि लड़के को छोड़कर यहां से भाग जाओ। इस मामले में महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति, देवर और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं, महिला अपने मायके चली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+