पीलीभीत में PWD इंजीनियर के घर पर छापा, मिले 41 लाख रुपए

पीलीभीत, 06 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में धन बल के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए बनाए गए सरकारी उड़न दस्ते और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 41 लाख रुपए पकड़े है। यह रुपए लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मुकेश कुमार के आवास से बरामद किए है। छापेमारी की कार्रवाई शनिवार को देररात की गई। बरामद रकम राजकीय कोषागार में जमा करा दी गई है। आरोपित जेई को नोटिस जारी किए जाने की कवायद शुरू कर दी है।

Recommended Video

      UP के Pilibhit में PWD इंजीनियर के घर छापा, छिपा कर रखा 41 लाख कैश बरामद | वनइंडिया हिंदी
      PWD engineers house raided in Pilibhit, Rs 41 lakh found

      निर्वाचन अधिकारी (आरओ) आशुतोष गुप्ता को सूचना मिली कि लोक निर्माण विभाग की प्रांतीय खंड कार्यालय में तैनात अवर अभियंता मुकेश कुमार का आवास पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस के परिसर में स्थित है। अवर अभियंता मुकेश कुमार के आवास पर बड़ी रकम छिपाकर रखी गई है। आरओ ने मामले की सूचना अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामसिंह गौतम को दी। जिसके बाद स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सीओ सिटी, सदर कोतवाली तथा महिला पुलिस के साथ देररात अवर अभियंता मुकेश कुमार के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर स्थित आवास पर छापेमारी की।

      इस दौरान अवर अभियंता के आवास से 40 लाख 99 हजार 300 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ के उपरांत मुकेश कुमार यह पैसा अपना बता रहे हैं, जबकि मुकेश कुमार किसी भी तरीके का कोई कागज या पैसे का बारे में सही जवाब नहीं दे सके हैं। पैसे को ट्रेजरी में जमा कर दिया गया है। मुकेश कुमार के पास लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अलावा डूडा का भी चार्ज है। यह जनपद बुलंदशहर के मूल निवासी हैं। इनके पर आरोप यह भी सामने आ रहा है कि इन्होंने अपने द्वारा कराए गए कार्य ट्रांस शारदा इलाके में काम न कराकर सिर्फ कागजी खानापूर्ति की थी।

      इसकी भी शिकायतें विभागीय अधिकारियों को मिल रहीं थी, जिसके पर ये कार्रवाई की गई है। एडीएम वित्त रामसिंह गौतम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के जेई मुकेश कुमार के आवास में शनिवार की रात छापेमारी कर 40 लाख 99 हजार 300 रुपये बरामद की गई है। बरामद रकम राजकीय कोषागार में जमा करा दी गई है। आरोपित जेई को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसमें निर्धारित समय में बरामद रकम के बारे में लिखित तौर पर साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+