यूपी: मैथ के प्रोफेसर पर स्टूडेंट्स ने लगाया रेप का आरोप, बोली- सेक्स रैकेट भी चलाता है
यूपी: मैथ के प्रोफेसर पर स्टूडेंट्स ने लगाया रेप का आरोप, बोली- सेक्स रैकेट भी चलाता है
पीलीभीत, 23 नवंबर: सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से सामने आया है, जिस सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां एक छात्रा ने गणित पढ़ाने वाले प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में छात्रा ने प्रोफेसर पर जबरन संबंध बनाने और सेक्स रैकेट चलाने के आरोप लगाए है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रोफेसर की जांच शुरू कर दी है। छात्रा का आरोप है कि इस सेक्स रैकेट में प्रोफेसर के अलावा महाविद्यालय का स्टाफ और अन्य छात्राएं भी शामिल हैं।

छात्रा ने जिस गणित प्रोफेसर पर ये गंभीर आरोप लगाए है, वो पीलीभीत जिले के प्रतिष्ठित राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर है। नाम हैं कामरान आलम खान। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि प्रोफेसर ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर कॉलेज की छात्राओं को फंसाकर अपने कमरे पर ले जाता था और नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील हरकत करने के साथ ही अवैध संबंध बनाता था। इसके बाद छात्राओं को बाहर भी भेजा जाता है।
इतना ही नहीं, छात्रा ने प्रोफेसर का साथ देने वाली कुछ छात्राओं के भी नाम उजागर किए हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर छात्रों को अश्लील किताबें, सेक्सुअल टॉयज देकर अश्लीलता करने पर मजबूर करते हैं। महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोफेसर अपने घर पर बुलाता है और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। छात्रा द्वारा ऐसा दावा भी किया गया है कि कई लड़कियों के साथ उसने रिलेशन बनाए गए हैं। पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया कि प्रोफेसर खुद को काफी प्रभावशाली बताकर सभी चुप करा देता है।
छात्रा ने दावा किया कि प्रोफेसर भोली-भाली छात्राओं को बरगलाकर धूम्रपान, नशीले पदार्थों का सेवन करने का दवाब बनाता है। छात्रा ने प्रोफेसर कामरान आलम खान पर धोखे से घर बुलाकर डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया। इतना ही नहीं, छात्रा ने बताया कि उसको डरा धमकाकर किसी से शिकायत करने पर कॉलेज से निकलवा देने की धमकी दी। इसके बाद कुछ छात्राओं ने आकर उसको समझौता कर लेने का दबाव भी बनाया। वहीं, छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर फिलहाल फरार बताया जा रहा है कि पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।
एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। छात्रा की तहरीर पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का साथ देने वालों के खिलाफ भी जांच की जा रही है। सीओ सिटी और कोतवाल खुद पूरे प्रकरण की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications