Pilibhit News: फिल्मी अंदाज में घर में दाखिल हुए डकैत, परिजनों को बंधक बना लूट लिए 40 लाख

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से परिजनों को बंधक बना चालीस लाख रुपए लूटने की खबर सामने आई है। यह घटना पूरनपुर की है। जहां मंगलवार रात व्यापारी के घर जबरन घुसे बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बदमाशों की संख्या सात बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पूरनपुर-मैगलगंज हाईवे पर सुनील गुप्ता की दुकान है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे व्यापारी दुकान बंद कर घर चला गया। दरवाजा खटकने की आवाज आई। व्यापारी ने जैसे ही दरवाजा खोला बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने परिजनों की जमकर पिटाई की। इसके बाद माल और जेवर के साथ 40 लाख रुपये लूट लिए।

pilibhit

लूट की घटना के बाद परिजन रोने लगे। इनकी चीख सुनकर आस-पास के लोग आ गए। पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने तहरीर में चार बदमाशों होने की तहरीर लिखवाई, इसे व्यापारी नेताओं ने गलत बताया। उन्होंने वास्तविकता में मौजूद बदमाशों की संख्या दर्ज कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की छानबीन की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+