पीलीभीत: नेपाली पुलिस की गोलीबारी में एक भारतीय नागरिक की मौत, दो लोग लापता, एसएसबी अलर्ट

पीलीभीत। खबर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से है। यहां नेपाल पुलिस की गोलीबारी एक भारतीय नागिरक की मौत हो गई, जबकि दो लोग लापता हो गए। बताया जा रहा है कि तीन भारतीय युवकों के साथ हुई बहस के बाद नेपाल पुलिस ने फायरिंग की। इस घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है। वहीं, गोलीबारी के दौरान एक युवक जान बचाकर भारत की सीमा में घुस गया।

Recommended Video

      India Nepal Border: Nepal Police की फायरिंग में एक भारतीय की मौत, मचा हड़कंप | वनइंडिया हिंदी
      Indian One person died after being shot at by Nepal Police

      जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक नेपाल घूमने गए थे, इसी दौरान नेपाल पुलिस के साथ इनकी बहस के बाद झड़प हो गई। जिसमें नेपाली पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी।वहीं, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। घटना के बाद से भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी अलर्ट कर दी गई है। मौके पर जिलाधिकारी समेत आला अधिकारी पहुंच चुके हैं। मृतक का नाम गोविंदा बताया जा रहा है। गोविंदा अपने साथी पप्पू सिंह और गुरमेद सिंह के साथ नेपाल घूमने गया था।

      नेपाल पुलिस गोविंदा के शव को अपने साथ ले गई है। गोविंदा के शव को बिलौरी प्राथमिक अस्पताल में रखा गया है। ये घटना पिलर संख्या 38 और 39 के बीच बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर एसपी ने एसएसबी के साथ चार थानों की पुलिस को लगा दिया और नजर बनाए रखे हुए हैं। मौके पर पहुंचे डीएम एसपी नेपाली अधिकारों के साथ बातचीत करने में लगे हुए हैं। जबकि जो कल देर रात लड़का गोली में मारा गया था उस की डेड बॉडी अभी लग नहीं आ पाई है। उसके शव को वापस लाने के लिए भी बातचीत चल रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+