पीलीभीत: आंदोलन में शामिल होने गए किसान की संदिग्‍ध मौत, तिरंगे में शव लपेटने को लेकर पिता-पत्‍नी पर FIR

Pilibhit News: पीलीभीत। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जिले किसान आंदोलन (Farmers Protest) में गए युवक की संदिग्‍ध मौत के बाद बुधवार को 11वें दिन शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राष्‍ट्रीय ध्‍वज का अपमान क‍िया गया। शव को तिरंगे में लपेट कर अंतिम संस्कार में ले जाया गया था। इस मामले मेंं पुलिस ने मृतक के पिता और पत्‍नी सहित एक अज्ञात के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज किया है। बता दें, युवक 23 जनवरी को घर से गाजीपुर बॉर्डर किसान आंदोलन में शामिल होने गया था। परिजनों को पुलिस द्वारा पता चला कि युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के बाद शव को मंगलवार (2 फरवरी) को परिजनों को सौंप दिया था।

FIR against wife and father for wrapping farmer body in national flag in pilibhit

किसान आंदोलन में शामिल होने गया था युवक

पीलीभीत के थाना सेरामऊ के गांव बारी बुझिया के रहने वाले भजन सिंह का 30 साल का पुत्र बलजिंद्र अपने साथियों के साथ घर से ये बोलकर गया था कि वह गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहा है। वह आंदोलन में पहुंच भी गया था। बलजिंद्र की अपने परिजनों से 24 जनवरी को आखिरी बार बात भी हुई थी, जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। बलजिंद्र के साथियों ने आंदोलन वालों सूचना दी कि उनका एक साथी नहीं मिल रहा है, जिसकी सूचना पास के थाने में दी गई। युवक के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया तो नंबर कूड़ा बीनने वाले के पास मि‍ला, जो कोड़ा थाने के आस पास रहता था।

सड़क पर पड़ा मिला था युवक का शव

जानकारी जुटाने पर गाजीपुर पुलिस को पता चला कि गाजीपुर बॉर्डर के दक्षिण की तरफ कुछ दूरी पर बलजिंद्र 25 जनवरी को पेपर मार्केट के पास डग मंगाता दिखा था। लोग नशे में होना बता रहे हैं कि इसी बीच कुछ देर के बाद बलजिंद्र का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव के आसपास बड़े-बड़े टायरों के निशान भी मिले। इसके बाद परिजनों को शव की पहचान के लिए बुलाया गया। पहचान के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को परिजन शव को तिरंगे में लपेट कर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मृतक के पिता और पत्‍नी सहित तीन लोगों के खि‍लाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+