Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Pilibhit News: 'वो किसी और...', कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या करने वाले पति का कबूलनामा

UP Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में कुल्हाड़ी से कटकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी पति ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर कोई हैरान है। पति को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह पूरा मामला पीलीभीत जनपद के जहानाबाद इलाके मिलक सरौंदा की है। बताया जा रहा है कि मिलक सरौंदा के रहने वाले हर स्वरूप की शादी 10 साल पहले अमखेड़ा गांव की रहने वाली प्रीति के साथ हुई थी।

confession-of-the-husband-who-killed-his-wife-by-cutting-her-with-an-axe-in-pilibhit

बताया जा रहा है की शादी के बाद दोनों में मधुर संबंध थे और दोनों को दो बीते हुए जिसमें बड़ा बेटा प्रभास 8 साल का है और छोटा बेटा ऋतिक 6 साल का है। उसके बाद हर स्वरूप की उसकी पत्नी से कहा सुनी होने लगी। हर स्वरूप अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति द्वारा बताया गया कि प्रीति उसकी बात नहीं मानती थी। वह किसी दूसरे शख्स से मोबाइल फोन पर अक्सर बात करती थी। हर स्वरूप ने बताया कि वह कई बार उसे मोबाइल फोन पर दूसरे से बात करने से मना किया था लेकिन वह उसकी बात नहीं मानी।

उसने बताया कि गुरुवार की रात्रि में उसकी पत्नी प्रीति मोबाइल पर किसी से बात करने के बाद घर से बाहर कहीं चली गई थी। रात भर वह बाहर किसी दूसरे के साथ रही ऐसे में हर स्वरूप उसके आने का इंतजार करता रहा। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे प्रीति घर वापस लौटी तो हर स्वरूप आग बबूला हो गया।

उसके बाद हर स्वरूप ने कुल्हाड़ी उठाई और कुल्हाड़ी से वार करते हुए उसने प्रीति की हत्या कर दी। प्रीति की हत्या करने के बाद वह अपने बेटे ऋतिक के साथ खेत की तरफ भाग निकला। सुबह में आसपास के लोग उठने के बाद जब हर स्वरूप के घर की तरफ से गुजर रहे तो उसकी पत्नी को अमृत अवस्था में देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एएसपी के साथ ही सीओ सदर और पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल किए जाने के बाद आरोपी हर स्वरूप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आरोपी पति द्वारा अपना जुल्म स्वीकार कर लिया गया है। उससे पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+