'किसानों को उनकी जमीन से कोई नहीं कर सकता बेदखल', BJP सांसद वरुण गांधी ने कहा

'किसानों को उनकी जमीन से कोई नहीं कर सकता बेदखल', BJP सांसद वरुण गांधी ने कहा

पीलीभीत, 31 अक्टूबर: सांसद वरुण गांधी एक बार फिर किसानों के समर्थन में खड़े हुए नजर आए है। वरुण गांधी ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन से बेदखल नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करने का प्रयास करता है तो मैं बीच में खड़ा रहूंगा। जो आपको भगाने आएगा उसे मेरी लाश के ऊपर से होकर गुजना पड़ेगा। ये बातें सांसद वरुण गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के गांव टाटरगंज में कही।

BJP MP Varun Gandhi Farmer Land Pilibhit Uttar Pradesh

दरअसल, वरुण गांधी पीलीभीत के दौरे पर है और वो शनिवार को नेपाल सीमावर्ती गांव सिघाड़ा उर्फ टाटरगंज पहुंचे। यहां किसानों ने सांसद वरुण गांधी से मुलाकात की। इस दौरान किसानों ने उन्हें बताया कि जिस जमीन पर वे 60-65 वर्षों से काबिज हैं, उसका मालिकाना हक न होने की वजह से अब उन्हें बेदखल करने की बात कही जा रही है। किसानों की बात सुनकर सांसद वरुण गांधी ने भरोसा दिलाया कि उन्हें कोई बेदखल नहीं कर सकेगा।

इस दौरान वरुण गांधी ने बाढ़ पीड़ित राय सिखों के बीच कहा कि राय सिख एक बहादुर कौम है। विपरीत परिस्थितियों में भी ये लोग कभी विचलित नहीं होते। ऐसे बहादुर लोगों को जमीन का मालिकाना हक और देश सेवा के लिए आर्मी में नौकरी का मौका मिलना चाहिए। जमीन छीनने की हो रही कोशिश के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह ऐसा क्रूर कार्य नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि उनके जीते जी कोई किसी को नहीं हटाएगा।

सांसद ने बाजारघाट-कम्बोजनगर सड़क को टाटरगंज तक बनाए जाने की क्षेत्रवासियों की मांग पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम को बाढ़ से हुए कटान और नष्ट हुई फसलों का शीघ्र लेखा-जोखा तैयार कर शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने के निर्देश दिए। सांसद बोले कि वह सोमवार को अपने स्तर से लखनऊ के अधिकारियों से भी बात करेंगे। वहीं, किसानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+