पीलीभीत: युवकों ने वैक्‍यूम क्‍लीनर से किशोर के पेट में भर दी हवा, मौत

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में एक क‍िशोर के साथ युवकों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। दो युवकों ने एक क‍िशोर को पकड़ा और दो युवकों ने म‍िलकर वैक्‍यूम क्‍लीनर से शौच के रास्‍ते उसके पेट में हवा भर दी। क‍िशोर ने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने गांव के चार युवकों के खि‍लाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना से क‍िशोर के घर में कोहराम मच गया है।

15 year old boy killed by air with a vacuum cleaner in pilibhit

पीलीभीत के खमरिया गांव में रहने वाले रामकुमार ने बताया कि उसका भाई घनश्याम कई महीने से बीमार चल रहा है। वह राइस मिल में मजदूरी करता है। गुरुवार को घनश्याम के बड़े बेटे 15 वर्षीय मितुल कुमार को गांव के चार युवक असम हाईवे स्थित एक राइस मिल में मजदूरी कराने ले गए थे। दोपहर में मितुल को गांव के दो युवकों ने पकड़ लिया और अन्‍य दो ने मितुल की पैंट उतारकर वैक्यूम क्लीनर के प्रेशर से शौच के रास्ते उसके पेट में हवा भर दी।

पेट में हवा भरते ही मितुल की हालत बि‍गड़ गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और म‍ितुल को पहले एक हकीम के पास लेकर गए। जब कोई फायदा नहीं हुआ तो डॉक्‍टर को द‍िखाया, इसके बाद बरेली के एक प्राइवेट अस्‍पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा ने पूरनपुर थाने में चारों आरोपियों के खि‍लाफ तहरीर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उधर, आरोपियों का कहना है कि सभी आपस में प्रेशर से कपड़े साफ कर रहे थे। प्रेशर तेज होने की वजह से मितुल की कैपरी फट गई और हवा उसके शरीर में पहुंच गई। वह उसे हकीम के पास ले गए थे। इस मामले में पुलिस किशोर की बरेली में मौत होने की जानकारी मिली है। घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+