बिहार: युवती को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, तीन दबंगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Gopalganj News, गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज से एक इंसानियत को शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है। यहां दबंगों ने एक युवती को उसके घर से खींचकर सरेआम निर्वस्त्र तकर सड़क पर घुमाया। जब महिला उसे बचाने के लिए आगे आईं तो दबंग उसके कपड़े लेकर मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़िता महिला ने तीन दबंगों के खिलाफ भोरे थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

woman beaten on road

क्या है मामला
मीडिया खबरों के अनुसार, मामला गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवती अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव के प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी तथा राजन सहनी उसके घर में घुस गए तथा उसे घर छोड़कर चले जाने के लिए कहने लगे। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया, फिर घर से बाहर खींचा तथा उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद वे उसे सड़क पर घुमाने लगे।

बाद में कपड़े लेकर भाग गए दबंग
घटना के दौरान वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन उसे बचाने कोई आगे नहीं आया। इस बीच निर्वस्‍त्र युवती खुद की रक्षा की गुहार लगाती रही। उसकी यह हालत गांव की कुछ महिलाओं से नहीं देखी गई। वे जब उस बचाने के लिए आगे आई, तब दबंगों से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वे निर्वस्‍त्र युवती के कपड़े लेकर भाग गए। गांव वालों ने उसे वस्त्र पहनाकर घर पहुंचाया।

एफआइआर दर्ज, आरोपित फरार
घटना को लेकर पीड़िता के आवेदन पर प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी तथा राजन सहनी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि फरार आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+