नालंदा: मकान तोड़ते वक्त हुआ हादसा, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत, दो की हालत गंभीर

Patna news, पटना। बिहार के नालंदा में मंगलवार को एक मकान को तोड़ते वक्त हादसा हो गया। तीन मजदूर मलबे में दब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। अन्य दो मजदूर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

wall collapse one died in nalanda bihar

मकान तोड़ते वक्त मजदूरों पर गिरी दीवार

घटना नालंदा जिले के हिलसा बाजार की है। मृतक मजदूर का नाम नीतीश कुमार बताया जा रहा है। वहीं, घायलों के नाम संटू और सुनील है। दोनों का इलाज हिलसा रेफरल अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हिलसा के रहने वाले टुनटुन प्रसाद ने अपने पुराने मकान और मार्केट को तुड़वाने के लिए कुछ मजदूरों को लगाया था। मंगलवार सुबह से ही मकान को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान मकान की एक तरफ की दीवार तीनों मजदूरों पर गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आकर तीनों मलबे में दब गए।

एक की मौत, दो की हालत गंभीर

घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर तीनों को मलबे से बाहर निकाला और ईलाज के लिए हिलसा रेफरल अस्पताल भिजवाया दिया। यहां डॉक्टरों ने जख्मी मजदूरों में से एक नीतीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है दोनों की हालत नाजुक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+