नीतीश की फटकार के बाद भी जेडीयू नेता कर रहे हैं 'नमो' मंत्र का जाप

narendra modi
पटना। भाजपा और जेडीयू का साथ भले ही छूट गया हो, लेकिन जेडीयू नेता भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की तारिफ करने से पीछे नहीं हट रहे है। पहले बी कई जेडीयू नेता मोदी के नाम का मंत्रोच्चारण कर चुके है। सीएम नीतीश कुमार की फटकार के बाद भी जेडीयू में नमो मंत्र का जाप करना नहीं चुक रहे है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग हुए जनता दल (युनाइटेड) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने शुक्रवार को एक बार फिर मोदी की प्रशंसा की है। पटना में उन्होंने कहा कि मोदी ने दशकों पहले चाय बेचने वाले से अब तक काफी लंबी दूरी तय की है।पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत बन कर उभरे हैं। तिवारी ने हालांकि मोदी के अन्य मामलों पर उनकी आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसे नेता को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है जिसे न इतिहास की जानकारी है और न भूगोल की। ऐसा व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री के लिए फिट नहीं है।तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के उम्मीदवार को न केवल देश के इतिहास और भूगोल की जानकारी होनी चाहिए बल्कि आर्थिक और राजनीति मुद्दों, पड़ोसी देशों की सीमा से जुड़े मुद्दे पर भी स्पष्ट दृष्टिकोण होना चाहिए।

गौरतलब है कि है कि पिछले महीने जद (यू) के कार्यकर्ता सम्मेलन में भी तिवारी ने मोदी की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा था कि मोदी में क्षमता है और यही कारण है कि वे आज इस स्तर पर पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+