बिहार: डंपर से जा टकरायी बोलेरो, तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच घायल

नवादा। बिहार के नवादा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नवादा से पटना के पीएमसीएच भेज दिया गया है। घटना पटना-रांची एनएच 31 पर नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माघोबीघा गांव के पास की है।

Three people died in road accident

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम को बोलेरो में सवार बाराती शेखपुरा जिले के अरियारपुर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद नवादा के रजौली लौट रहे थे। तभी पटना-रांची एनएच 31 पर नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माघोबीघा गांव के पास सड़क किनारे खड़े एक डंपर से बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की बोलेरो गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए।

लोगों की मानें तो हादसा बोलेरो चालक को झपकी आने के कारण हुआ है। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मुफासिल थाने की पुलिस पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए सभी जख्मी को नवादा सदर अस्पताल ले आई जहां से डॉक्टरों ने पांचों जख्मी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया।

मुफस्सिल थाना के प्रभारी दरबारी चौबे ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील सिंह, राम कुमार और अंजनी सिंह के रुप में हुए है। ये सभी नवादा के रजौली के रहने वाले थे। फिलहाल इस हादसे में जख्मी लोगों का पटना के पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:- नवादा सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+